1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Somwar Upay: सोमवार के इन उपायों से बरसेगी शिव कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर, जीवन में मिलेगी सफलता

Somwar Upay: सोमवार के इन उपायों से बरसेगी शिव कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर, जीवन में मिलेगी सफलता

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 03, 2026 08:09 pm IST,  Updated : May 03, 2026 08:10 pm IST

Somwar Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो यहां जानिए कि सोमवार के दिन क्या उपाय करना चाहिए।

सोमवार के उपाय- India TV Hindi
सोमवार के उपाय Image Source : INDIA TV

Somwar Upay: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाती हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है तो सोमवार के दिन महादेव की पूजा की जरूर करें। वहीं अगर आपके जीवन में परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो सोमवार के दिन इन विशेष उपायों को जरूर आजमाएं। इन उपायों करने से भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

सोमवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय

- अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानी शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।

- यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है तो इसके लिए आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

- अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।

- अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं। तो इसके लिए सोमवार के दिन आप कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:।

- अक्सर भागदौड़ भरी लाइफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतना परेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहा-धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं।

- आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सबकुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

- अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं।  साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

- अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

- अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

- अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है-ॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

- अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए सोमवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए।

- अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो सोमवार के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा 12 या 13 मई? डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें सही तारीख और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।