1. Hindi News
  2. धर्म
  3. क्या होता है नीचभंग राजयोग? जानें कुंडली में कैसे बनता है और इसके प्रभाव

क्या होता है नीचभंग राजयोग? जानें कुंडली में कैसे बनता है और इसके प्रभाव

 Published : Jul 29, 2026 02:15 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 02:16 pm IST

ज्योतिष के कई शुभ योगों में से एक है नीचभंग राजयोग। इसका कुंडली में होना आपके लिए शुभ माना जाता है। यह योग कुंडली में कैसे बनता है और इशके क्या प्रभाव होते हैं, आइए जानते हैं।

Neechbhang Rajyog- India TV Hindi
नीचभंग राजयोग Image Source : CANVA

नीचभंग राजयोग ज्योतिष के बेहद शुभ योगों में से एक है। जिन भी जातकों की कुंडली में यह योग बनता है उनको नीच का ग्रह भी शुभ परिणाम प्रदान करता है। साधारण शब्दों में समझा जाए तो किसी ग्रह का दुर्योग भी जब कुछ विशेष स्थितियों में शुभ हो जाता है तो नीचभंग राजयोग बनता है। आज इसी योग के बारे में हम आपको जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे कि इस योग के बनने से कैसे परिणाम आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। 

नीच भंग राजयोग कैसे बनता है? 

  • जिस राशि में कोई ग्रह नीच अवस्था में बैठा है अगर उसका स्वामी उच्च राशि में केंद्र में बैठ जाए तो नीचभंग राजयोग बनता है। उदाहरण के लिए माना कुंडली में चंद्रमा नीच का है यानि चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा, क्योंकि वृश्चिक चंद्रमा की नीच राशि है। वहीं वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल यदि उच्च राशि मकर में केंद्र  (1, 4, 7, 10वें भाव) या त्रिकोण (5, 9वें भाव) में बैठ जाए तो नीचभंग राजयोग बनता है। 
  • कुंडली में जो ग्रह नीच अवस्था में है वो जिस राशि में उच्च का होता है उसका स्वामी अगर लग्न या चंद्रमा से केंद्र में हो तो नीचभंग राजयोग बना जाता है। उदाहरण के लिए चंद्रमा अगर कुंडली में नीच का है लेकिन जिस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है यानि वृषभ उसका स्वामी यानि वृषभ का स्वामी अगर केंद्र में मीन राशि (शुक्र की उच्च राशि) में हो तो नीचभंग राजयोग बनेगा। 
  • अगर नीच राशि में बैठे ग्रह पर उसकी उच्च राशि के स्वामी की दृष्टि पड़ रही हो तब भी नीचभंग राजयोग माना जाता है। 
  • नीच ग्रह अगर कुंडली में चंद्रमा से केंद्र में विराजमान हो तो ऐसी स्थिति में भी ग्रह की नीचता भंग हो जाती है। 
  • नीच ग्रह पर गुरु, शुक्र, चंद्रमा जैसे ग्रहों की शुभ दृष्टि से भी नीचता काफी हद तक कम हो जाती है। 

नीचभंग राजयोग के प्रभाव 

  • नीचभंग राजयोग कुंडली में हो तो जीवन की शुरुआत में व्यक्ति को संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि संघर्ष के बाद बड़ी सफलता अवश्य मिलती है। 
  • नीचभंग राजयोग का प्रभाव तब बहुत शुभ हो जाता है जब नीचभंग में स्थिति ग्रहों की दशा अंतर्दशा आती है। ऐसे स्थिति में व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। 
  • नीचभंग राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा मिलती है, कारोबार के क्षेत्र में ऐसे लोग खूब ख्याति पाते हैं, उच्च पदों तक भी ये पहुंच सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

5 अगस्त को कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, मेष-तुला सहित 4 राशियों को धन लाभ और पदोन्नति मिलने के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।