1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी के दिन जाने अनजाने में न करें ये 7 गलतियां, व्रत के बाद भी नहीं मिलेंगे शुभ फल

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी के दिन जाने अनजाने में न करें ये 7 गलतियां, व्रत के बाद भी नहीं मिलेंगे शुभ फल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 01, 2025 01:46 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 01:46 pm IST

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी के दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। इन कोर्यों को करने की वजह से आपके व्रत का फल भी नष्ट हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

Nirjala Ekadashi Vrat 2025- India TV Hindi
निर्जला एकादशी 2025 Image Source : SOCIAL

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी का व्रत साल 2025 में 6 जून के दिन रखा जाएगा और इसका पारण 7 जून को होगा। सभी 24 एकादशी तिथियों में इस एकादशी का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से सभी एकादशी तिथियों के जितना शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन व्रत ना भी रख पाएं तो सात्विकता का पालन अवश्य करना चाहिए। साथ ही इसे दिन कुछ ऐसे कार्य करने से भी बचना चाहिए जिनके कारण आपको शुभ फलों की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

व्रत रखने वाले पानी न पिएं जल

इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को गलती से भी जल नहीं छूना चाहिए। अगर आप जल त्यागने में समर्थ नहीं हैं तो निर्जला एकादशी का व्रत न रखें। इस दिन बिना व्रत रखे प्रभु का ध्यान और भजन कीर्तन करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

मांस मदिरा का सेवन न करें 

निर्जला एकादशी के दिन व्रत रखने वालों को तो तामसिक भोजन से दूर रहना ही चाहिए साथ ही जो लोग व्रत नहीं रखते उन्हें भी मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको लहसुन-प्याज भी खाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ब्रह्मचर्य का पालन करें

निर्जला एकादशी के दिन शुद्ध विचार बनाए रखने चाहिए। इस दिन आपको ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। मन को भटकने से बचाने के लिए योग-ध्यान आप कर सकते हैं, या फिर धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। 

तुलसी के पत्ते न तोड़ें 

तुलसी के पत्तों को तोड़ने से भी इस दिन बचें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी माता इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं ऐसे में तुलसी के पत्ते तोड़ने से उनका व्रत खंडित होता है। इसलिए गलती से भी इस दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें और ना ही तुलसी पर जल चढ़ाएं। 

लड़ाई-झगड़ा करने से बचें 

इस दिन आपको लड़ाई -झगड़ा और वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। इसके कारण मन की शांति भंग हो सकती है और ईश्वर से ज्यादा गलत विषयों पर आपका ध्यान लग सकता है। इसलिए लोगों से दूर एकांत में वक्त बिताना आपके लिए अच्छा हो सकता है। 

जानवरों पर न करें अत्याचार

निर्जला एकादशी के दिन आपको बेजुबान जानवरों पर किसी भी तरह का अत्याचार नहीं करना चाहिए। इसके बजाए अगर आप इस दिन अन्न या दान पशु-पक्षियों को खिलाते हैं तो शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। 

चावल का सेवन करने से बचें

निर्जला एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत रखने वाले तो इस दिन चावल का सेवन नहीं करते लेकिन इस दिन किसी के लिए भी चावल खाना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए यह गलती करने से भी आपको बचना चाहिए। 

ऊपर दी गई बातों का अगर आप ध्यान रखते हैं और श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar: क्या बुध गोचर आपके जीवन में लाएगा खुशियों की बहार? पढ़ें 6 जून को होने वाले बुध गोचर का भविष्यफल

इन 5 राशियों के लिए जून का महीना होगा यादगार. करियर में आएंगे बड़े बदलाव; पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।