Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि, सूर्य के साथ ही नवंबर में ये 4 ग्रह बदलेंगे चाल, 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा महीना

शनि, सूर्य के साथ ही नवंबर में ये 4 ग्रह बदलेंगे चाल, 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा महीना

Written By: Naveen Khantwal Published : Nov 01, 2024 04:48 pm IST, Updated : Nov 01, 2024 04:48 pm IST

नवंबर के महीने में सूर्य, शनि, बुध और शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की बदली चाल का किन राशियों को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

November Grah Gochar - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL November Grah Gochar

नवंबर के महीने में सूर्य और शनि के साथ बुध और शुक्र ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की चाल का यूं तो सभी राशियों पर असर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए ग्रहों का चाल बदलना नवंबर में बेहद लाभदायक रह सकता है। इस महीने की शुरुआत में 7 नवंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं 15 नवंबर को शनि कुंभ राशि में मार्गी गति शुरु कर देंगे। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 16 नवंबर को होगा। बुद्धि के कारक ग्रह बुध 26 नवंबर से वृश्चिक राशि मं वक्री चाल शुरु करेंगे और माह के अंतिम दिन वृश्चिक राशि में ही अस्त हो जाएंगे। इन ग्रहों की बदली चाल किन राशियों को लाभ दिला सकती है आइए जानते हैं। 

कर्क राशि 

आपके लिए नवंबर का महीना बेहद शुभ फलदायक साबित हो सकता है। आपकी इच्छाएं इस दौरान पूरी हो सकती हैं। अगर नौकरी की तलाश में लगे हैं या नौकरी स्विच करना चाहते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। भाग्य का कर्क राशि के जातकों को इस महीने भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही बीते समय में की गई मेहनत भी इस दौरान रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में आपके कार्यों को सराहा जा सकता है। माता-पिता से दिल की बातें साझा करेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी नवंबर का यह महीना बेहद खास नजर आ रहा है। 

सिंह राशि 

इस महीने आपको खोई हुई ऊर्जा वापस लौट सकती है। खासकर 16 नवंबर से लेकर महीने के अंत तक का समय यादगार साबित होगा। अटके कार्य इस दौरान बन सकते हैं और करियर में आप ऊंचाइयों को छू सकते हैं। अगर जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान थे तो उसका भी हल आपको मिल सकता है। अपनी योग्यता के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, इसलिए सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है। विपरीत लिंगी इस दौरान आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ सकता है, इस महीने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी आप निकल सकते हैं। 

धनु राशि 

आपके लिए यह महीना काफी खुशगवार साबित हो सकता है। मनचाहे फलों की प्राप्ति धनु राशि के जातकों को होगी। हालांकि आपके प्रतिद्वंद्वी इस महीने आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ग्रहों का कुछ ऐसा असर होगा कि, आपको जीत मिलेगी। करियर को लेकर आप एकाग्र नजर आएंगे इसलिए कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम भी आपको प्राप्त होंगे। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद खास रहेगा। इस दौरान संचित धन में वृद्धि हो सकती है। आपकी धन से जुड़ी कई परेशानियां इस दौरान दूर होंगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, जान लें पूजन विधि और इसका महत्व

किस्मत के धनी लोगों की हथेली पर दिखते हैं ये चिह्न, जीते हैं राजसी जीवन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement