1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इन तीन तारीखों में जन्म लेने वालों की होती है तीव्र बुद्धि, याददाश्त ऐसी कि बरसों पुरानी बात भी रहती है याद

Numerology: इन तीन तारीखों में जन्म लेने वालों की होती है तीव्र बुद्धि, याददाश्त ऐसी कि बरसों पुरानी बात भी रहती है याद

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 22, 2025 12:22 pm IST,  Updated : May 22, 2025 12:22 pm IST

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार महीने में तीन ऐसी तारीखें आती हैं जिनमें जन्म लेने वाले लोगों को बेहद बुद्धिमान माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FREEPIK

Numerology: अंकशास्त्र में हर मूलांक की विशेषताओं और कमियों का जिक्र मिलता है। हर मूलांक का एक स्वामी होता है और मूलांक स्वामी के अनुसार ही व्यक्ति के स्वभाव में भी सकारात्मक और नकारात्मक गुण देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं मूलांक 5 वालों के बारे में। मूलांक 5 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है। इस मूलांक के अंतर्गत आने वाले लोग बेहद बुद्धिमान माने जाते हैं, क्योंकि मूलांक 5 का स्वामी बुध है। आइए जानते हैं इनकी प्रमुख विशेषताएं। 

मूलांक 5 वालों में होती हैं ये खूबियां 

तीव्र बुद्धि और तार्किक क्षमता: बुध के प्रभाव के कारण मूलांक 5 वालों की बुद्धि बहुत तीव्र होती है। ये किसी भी चीज को बेहद जल्दी समझ जाते हैं। इसके साथ ही ये बेहद तार्किक भी होते हैं। इनके साथ तर्क-वितर्क में जीतना बेहद कठिन साबित होता है। 

अच्छी याददाश्त: मूलांक 5 वालों की याददाश्त भी बेहद तीव्र मानी जाती है। ये सालों पुरानी बातों को भी आसानी से याद रख सकते हैं। इनका यही गुण इन्हें शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी सफलता दिलाता है। 

जबरदस्त कम्यूनिकेशन स्किल्स: इस मूलांक वालों की संचार क्षमता बेहद आकर्षक होती है। अपनी बात को कैसे दूसरों के सामने रखना है और किस बात से सामने वाले पर क्या प्रभाव पड़ेगा ये अच्छी तरह से जानते हैं। इनका यही गुण इन्हें सामाजिक स्तर पर विख्यात बनाता है और अच्छी लेखन क्षमता भी इन्हें प्रदान करता है।

करियर और कारोबार: नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में भी इस मूलांक वालों को सफलता हासिल होती है। बुध कारोबार का कारक ग्रह भी माना जाता है, इसलिए मूलांक 5 वालों को कारोबार के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। 

सामाजिक जीवन: अच्छे संचार कौशल और तार्किक क्षमता के कारण मूलांक 5 वाले सामाजिक जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं। इनके स्वभाव का लचीलापन भी इन्हें लोगों से घुलने मिलने में मदद करता है। 

नई जगह, नए लोग, नए अनुभव — ये सब इन्हें उत्साहित करते हैं। लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं।

मूलांक 5 वालों के शैाक: इस मूलांक वालों को घूमने का बहुत शौक होता है। ये हर वीकेंड किसी नई जगह पर आपको मिल सकते हैं। इसके साथ ही गायन, वादन और लेखन में भी इनकी रुचि होती है। 

मूलांक 5 वालों की कमजोरियां 

कई खूबियों के साथ ही मूलांक 5 वालों में कुछ कमजोरियां भी देखने को मिलती हैं। इस मूलांक वाले लंबे वक्त तक एक काम करने से ऊब जाते हैं। कई बार अत्यधिक बोलने की वजह से ये अपनी विश्वसनीयता खो सकते हैं। कई बार धन को लेकर इन्हें लापरवाह भी देखा गया है, जिसके कारण आर्थिक पेरशानियों में ये फंस सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Budh Gochar: बुध का वृषभ में गोचर बढ़ाएगा 3 राशियों की चिंताएं, 23 मई के बाद आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

श्रीखंड कैलाश कहां स्थित है? भस्मासुर से बचने के लिए यहीं छुपे थे भोलेनाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।