1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: क्या आपको भी दिख रहे हैं ये एंजल नंबर्स? फिर चमकने वाली है आपकी किस्मत!

Numerology: क्या आपको भी दिख रहे हैं ये एंजल नंबर्स? फिर चमकने वाली है आपकी किस्मत!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 10, 2025 02:25 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 07:56 pm IST

Angel Number Secrets: आपने मूलांक और भाग्यांक के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी एंजल नंबरों के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि एंजल नंबर का हमारे जीवन में खास महत्व होता है। चलिए जानते हैं ये नंबर किस तरह से काम करते हैं।

angel numbers- India TV Hindi
क्या आपको भी दिख रहे हैं ये एंजल नंबर्स? Image Source : CANVA

Angel Number Secrets: अंकज्योतिष में रिपीट होने वाले नंबरों को एंजल नंबर कहते हैं। जैसे 111, 222, 333... इत्यादि एंजल नंबर हैं। मान्यताओं अनुसार ये यूनिक नंबर जीवन से जुड़े विशेष संकेत देते हैं। यदि आपको भी इस तरह के नंबर बार-बार दिखाई दे रहे हैं तो समझिए आपका समय बदलने जा रहा है। चलिए जानते हैं इन एंजल नंबर्स का क्या मतलब होता है।

एंजल नंबर 111 क्या कहता है?

ये एंजल नंबर नए अवसरों, सकारात्मक ऊर्जा और आत्म-विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यदि ये नंबर बार-बार दिखे, तो इसका मतलब है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होने वाली हैं। 

एंजल नंबर 222 क्या कहता है?

अंकज्योतिष में ये एंजल नंबर संतुलन, शांति और धैर्य का संकेत देता है। यदि आपके ये नंबर बार-बार दिखे, तो इसका अर्थ है कि आपके रिश्तों और करियर में स्थिरता बनाए रखने पर ध्यान देने की जरूरत है।

एंजल नंबर 333 क्या कहता है?

यह एंजल नंबर आत्मिक विकास और रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। अगर आपको बार-बार ये नंबर दिख रहा है तो आपको अपने टैलेंट का पूरा उपयोग करने की जरूरत है जिससे आपको आपके प्रयासों में सफलता मिल सके।

एंजल नंबर 555 क्या कहता है?

यह एंजल नंबर बड़े बदलावों और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। यदि आपको बार-बार ये अंक दिख रहा है तो इसका मतलब है कि जीवन में अब नई शुरुआत करने का समय आ चुका है।

एंजल नंबर शुभ होते हैं या अशुभ?

अंकज्योतिष में एंजल नंबर को शुभ माना गया है क्योंकि ये सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। यदि आपको बार-बार कोई विशेष एंजल नंबर नजर आ रहा है, तो आप ऐसे में खुद को ओर बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हों।

एंजल नंबर दिखने पर क्या करें?

  • आप जिस भी काम में लगे हैं उसे ओर बेहतर करने पर ध्यान दें।
  • जो भी सोच रहे हैं, उसे सकारात्मक दिशा दें।
  • ध्यान और प्रार्थना करें।
  • जीवन में आ रहे नए अवसरों को अपनाएं।
  • बदलाव के लिए तैयार रहें।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपके भी हाथ में ये है निशान, तो 35 के बाद ऐशोआराम से बीतेगा जीवन, मिलेगा सफलता और समृद्धि का वरदान!

हर पल जपो प्रभु का नाम, यही है श्रेष्ठ भजन – पढ़ें प्रेमानंद महाराज के जीवन बदल देने वाले विचार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।