Numerology: जिन लड़कियों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक की लड़कियों पर ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। मंगल के कारण ही इस मूलांक की लड़कियां डॉमिनेटिंग नेचर की होती हैं। हर जगह ये अपना दबदबा बनाए रखती हैं। अपनी बातों को बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। इनके अंदर गजब का आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता होती है। जानिए इनके बारे में ओर भी दिलचस्प बातें।
मूलांक 9 की लड़कियों का स्वभाव और जीवन
- मूलांक 9 की लड़कियां स्वभाव से सबसे अधिक डोमिनेटिंग मानी जाती हैं।
- इस मूलांक की लड़कियां किसी से नहीं डरतीं। जो बात इनके मन में आ जाती है उसे ये डंके की चोट पर कहती हैं।
- इन्हें दूसरों के अधीन रहकर काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता इसलिए ये ज्यादातर अपना काम करती हैं।
- चाहे घर हो या ऑफिस या फिर लव लाइफ हर जगह ये अपना दबदबा बनाए रखती हैं।
- इनके अंदर गजब की इच्छाशक्ति होती है। ये जो ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं।
- ये काफी जिद्दी स्वभाव की भी होती है, इसलिए इनकी जिद के आगे अक्सर दूसरों को झुकना ही पड़ता है।
- ये आत्मनिर्भर होती है। अपनी लाइफ के फैसले खुद ही लेती हैं। अगर इन्हें कोई कंट्रोल करने की कोशिश करे, तो ये इन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता है और ये झगड़ा कर लेती हैं।
- ये अनुशासन प्रिय होती हैं और दूसरों से भी अनुशासन में रहने की उम्मीद करती है। इसी कारण इनका स्वभाव बॉसी लगने लगता है।
- ये बाहर से जितनी सख्त दिखती हैं अंदर से उतनी ही भावुक और मददगार नेचर की होती हैं।
- ये रिश्तों को निभाने वाली होती हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है 1 या 2 अप्रैल? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त