Numerology: अंकज्योतिष में मूलांक 5 के लोगों को जुबान का जादूगर माना जाता है क्योंकि इन पर बुद्धि और वाणी के कारक बुध की विशेष कृपा रहती है। इसी कारण से इनकी वाणी बेहद प्रभावशाली होती है और ये बेहद बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी तेज बुद्धि और अच्छी बातचीत शैली के चलते लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा मूलांक 5 वाले रिस्क लेने में भी माहिर होते हैं, जिस वजह ये अच्छे बिजनेसमैन बनते हैं। चलिए अब जानते हैं किन लोगों का होता है मूलांक 5 और इनके अंदर क्या-क्या गुण होते हैं।
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा। इस अंक का स्वामी ग्रहों का राजकुमार बुध होता है। जो बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं इस मूलांक वालों की खूबियां क्या हैं।
जुबान के होते हैं जादूगर, बातों से जीत लेते हैं दुनिया
मूलांक 5 वालों की सबसे बड़ी ताकत उनकी कम्युनिकेशन स्किल होती है, जो इन्हें करियर में आगे बढ़ने में काफी मदद करती है। ये लोग शब्दों के चयन में इतने माहिर होते हैं कि सामने वाला इनकी बातों को काट ही नहीं पाता। ये अपनी बातें तुरंत ही मनवा लेते हैं जिसका इन्हें बिजनेस में काफी लाभ मिलता है। अपनी शानदार बातचीत की शैली से ये किसी को भी अपना बना लेते हैं।
मिट्टी को सोना बनाने का होता है हुनर
इस मूलांक वालों की कन्वेंसिंग पावर इतनी जबरदस्त होती है कि ये किसी को भी अपना प्रोडक्ट बेच सकते हैं। सरल शब्दों में समझें तो ये मिट्टी को भी सोने के भाव बेचने का दम रखते हैं।
बन सकते हैं सफल बिजनेसमैन
- मूलांक 5 वाले लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफल होते हैं क्योंकि ये स्वतंत्र रहकर ही बढ़िया प्रदर्शन कर पाते हैं। किसी के अधीन रहकर काम करने से इनकी परफॉर्मेंस कम हो जाती है।
- इसके अलावा इनकी एक खासियत ये भी है कि ये बदलती परिस्थितियों के हिसाब से खुद को तुरंत ही ढाल लेते हैं।
- इनकी नेटवर्किंग भी काफी अच्छी होती है, जो व्यापार में तरक्की का मुख्य कारण बनती है।
- ये लोग विज्ञापन, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्रों में खूब सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
मूलांक 5 वालों की कमियां
इस मूलांक वालों में सबसे बड़ी कमी ये है कि ये लोग बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। किसी चीज पर लंबे समय तक टिकना इनके लिए कई बार मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से ये सफल होने से पहले ही उस काम को छोड़ देते हैं। अगर ये अपनी इसी चीज में सुधार कर लें तो इन्हें बड़ा आदमी बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर चुपचाप से कर लें ये 5 गुप्त उपाय, किस्मत पलटते नहीं लगेगी देर