Numerology: अंक शास्त्र में दो ऐसे मूलांक भी हैं जिनके जातक मानसिक भ्रम और अनजाने डर का शिकार हो सकते हैं। इन मूलांकों को अगर सही मार्गदर्शन या सही राह न मिली तो गलत दिशाओं में ये भटक सकते हैं। इन मूलांकों में पहला है मूलांक 7, इस मूलांक वाले बुद्धिमान होते हैं लेकिन अनजान भय इनको सताता है। इसके साथ ही मूलांक 2 वाले भी भ्रम और डर का शिकार हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि आखिरी क्यों इन लोगों को भ्रम और डर सताता है।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु है। जिसे अध्यात्म का कारक माना जाता है। हालांकि इसके साथ ही ये ग्रह भ्रम और अनजाने डर भी व्यक्ति को दे सकता है। इस मूलांक वाले लोग बुद्धिमान होते हैं लेकिन सही मार्गदर्शन की इन्हें अत्ंयत आवश्यकता होती है। अगर ये सही राह पकड़ लें तो राजा की तरह जिंदगी जीते हैं। वहीं गलत दिशाओं में ये भटक गए तो अपने जीवन को बर्बाद कर सकते हैं। कई बार अत्यधिक सोच-विचार करना इनको भ्रम की स्थिति में डाल सकता है। वहीं अगर ये अध्यात्म के रास्ते पर चलने लगें तो इनको बेहद शुभ परिणाम जीवन में प्राप्त होते हैं। इनके अंदर एक बुरी भावना ये होती है कि ये भविष्य को लेकर नकारात्मक हो सकते हैं, अपनी इस बुराई पर ये विजय पा लें तो जीवन सुगमता के साथ गुजरता है। इस मूलांक वालों को शिव आराधना से बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
चंद्रमा के स्वामित्व वाले मूलांक दो के लोग भी ओवरथिंकर माने जाते हैं। भविष्य को लेकर सोच-सोच के ये भी मानसिक तनाव खुद के लिए पैदा कर सकते हैं। भविष्य को लेकर डर इनके वर्तमान को भी बिगाड़ सकता है। ये लोग रचनात्मक होते हैं परंतु कल्पना की दुनिया में जीने वाले भी माने जाते हैं। इसलिए इनको भी मानसिक परेशानियां घेर सकती हैं। मूलांक 2 वाला व्यक्ति अगर जल तत्व की राशि कर्क, वृश्चिक और मीन वाला हो तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। वहीं इनको भी अगर सही मार्गदर्शन मिल जाता है तो ये कला के क्षेत्रों के साथ ही जीवन के हर फील्ड में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस मूलांक वालों को योग-ध्यान करने से बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें-