1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: सोया हुआ शेर होते हैं इस मूलांक के लोग! बस एक पुश की होती है जरूरत, फिर जीत लेते हैं दुनिया!

Numerology: सोया हुआ शेर होते हैं इस मूलांक के लोग! बस एक पुश की होती है जरूरत, फिर जीत लेते हैं दुनिया!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 24, 2026 11:19 am IST,  Updated : May 25, 2026 06:27 am IST

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोगों को जीवन में सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। अगर ये मार्गदर्शन इन्हें समय रहते मिल जाते तो ये इतिहास रच सकते हैं।

numerology- India TV Hindi
सोया हुआ शेर होते हैं इस मूलांक के लोग Image Source : INDIA TV

Numerology: हर मूलांक की अपनी एक अनोखी ताकत होती है। कुछ मूलांक के लोग एकदम शांत स्वभाव के होते हैं तो कुछ के बहुत ही आक्रामक। लेकिन एक ऐसा खास मूलांक भी है, जिससे जुड़े लोग सोए हुए शेर की तरह होते हैं। दरअसल इन्हें अपनी काबिलीयत और प्रतिभा का खुद भी अंदाजा नहीं होता। जब तक इन्हें एक पुश नहीं मिलता, तब तक ये अपनी असीमित शक्तियों से अनजान रहते हैं। चलिए जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं। 

मूलांक 7 वालों को कहा जाता है 'सोया हुआ शेर'

मूलांक 7 वालों को सोया हुआ शेर कहा जाता है क्योंकि इनके अंदर अपार शक्ति तो होती है लेकिन इन्हें इसकी सही पहचान नहीं होती। इन्हें जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए एक सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। लेकिन जैसे ही इन्हें वह सही दिशा मिलती है ये लोग दुनिया जीत लेते हैं। बता दें दिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका मूलांक 7 होता है। 

मूलांक 7 वालों की शक्तियां

  • मूलांक 7 केतु से जुड़ा हुआ है। जैसा कि सभी जानते हैं कि केतु के पास सिर्फ धड़ होता है, दिमाग नहीं। इसलिए मूलांक 7 वाले दिल से ज्यादा सोचते हैं। इसी वजह से ये कई बार अपनी सही प्रतिभा की पहचान ही नहीं कर पाते।
  • इस मूलांक वालों में अद्भुत टैलेंट होता है लेकिन ये अपनी कला को दुनिया के सामने दिखाने में संकोच करते हैं।
  • इनके अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखने को मिलती है जिस वजह से ये लोग कुछ भी करने से घबराते हैं। लेकिन एक बार जब इनका आत्मविश्वास जाग जाता है, तो फिर ये इतिहास रच देते हैं।
  • अगर इन्हें लाइफ में थोड़ा सा पुश मिल जाए तो ये कम ही समय में बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं।
  • जब इन्हें लाइफ में कोई बड़ा चैलेंज मिलता है तब जाकर इनके भीतर का शेर जाग उठता है और फिर ये ऐसा कमाल करते हैं कि दुनिया हैरान रह जाती है।
  • मूलांक 7 वाले हमेशा लीक से हटकर सोचते हैं और इनकी यही खूबी इन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है।
  • इनकी इंट्यूशन पावर कमाल की होती है जिससे ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shami Plant Vastu: घर पर यहां गलती से भी न लगाएं शमी का पौधा, पैसा आने की बजाय छा सकती है कंगाली!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।