1. Hindi News
  2. धर्म
  3. व्यापार में क्यों हमेशा झंडे गाड़ते हैं मूलांक 5 वाले? जानें वो 5 जादुई खूबियां जो इन्हें बनाती हैं 'Business King'

व्यापार में क्यों हमेशा झंडे गाड़ते हैं मूलांक 5 वाले? जानें वो 5 जादुई खूबियां जो इन्हें बनाती हैं 'Business King'

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 05, 2026 10:57 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 10:59 am IST

हर मूलांक की अपनी कोई न कोई ऐसी खासियत जरूर होती है जो उसे अलग पहचान दिलाती है। जब बात बिजनेस और नेटवर्किंग की आती है, तो इन चीजों में मूलांक 5 वालों का कोई मुकाबला नहीं होता। जानिए वो कौन सी 5 खूबियां हैं जिसके चलते मूलांक 5 वाले बिजनेस की दुनिया पर राज करते हैं।

mulank- India TV Hindi
मूलांक 5 वालों की 5 जादुई खूबियां Image Source : UNSPLASH.COM

मूलांक 5 का संबंध बुध से होता है और ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, तर्कशक्ति और वाणी का प्रतीक माना जाता है। बता दें जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों पर बुध का विशेष प्रभाव रहता है। बुध के कारण ही ये लोग लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं। इन लोगों की वाणी इतनी प्रभावशाली होती है कि जिसके दम पर ये बिजनेस की दुनिया में खूब सफल होते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 5 वालों की 5 बड़ी ताकतें जो इन्हें सफल बिजनेसमैन बनाती हैं।

1. शानदार कम्यूनिकेशन स्किल

मूलांक 5 वालों की सबसे बड़ी ताकत उनकी वाणी और संवाद शैली होती है। जिसके दम पर ये काफी अच्छी नेटवर्किंग बना लेते हैं। इनके बोलने का तरीका इतना ज्यादा प्रभावशाली होता है कि कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। ये अपनी बातों से किसी को भी मिनटों में प्रभावित कर लेते हैं। अपने इसी गुण के कारण ये लोग बिजनेस में कठिन से कठिन डील या नेगोशिएशन को अपने पक्ष में मोड़ लेते हैं। क्लाइंट्स को कैसे हैंडल करना है, यह इस मूलांक वालों को बखूबी आता है।

2. जोखिम उठाने में माहिर

कहते हैं एक बिजनेसमैन तभी सफल हो सकता है जब उसके अंदर रिस्क लेने की क्षमता हो और मूलांक 5 वालों में ये क्षमता बखूबी होती है। मूलांक 5 वाले लोग रिस्क लेने से कभी नहीं डरते, बल्कि ये जोखिम वाले कार्यों से खूब पैसा भी कमाते हैं। 

3. निर्णय लेने की क्षमता 

कहते हैं बिजनेस की दुनिया में वही आगे बढ़ता है जो सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम हो और मूलांक वाले इस मामले में भी सबसे आगे रहते हैं। बुध के कारण इनकी निर्णय शक्ति काफी मजबूत होती है।ये लोग कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी बिल्कुल नहीं घबराते, बल्कि तुरंत सटीक निर्णय ले लेते हैं। 

4. मल्टीटास्किंग 

मूलांक 5 वाले एक ही समय में कई काम एक साथ करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। इन्हें नयी-नयी चीजें सीखने और नये-नये काम करने का काफी शौक होता है। इनका यही गुण इनके बिजनेस को विस्तार देता है और इन्हें अपार सफलता दिलाता है। ये लोग समय के साथ-साथ अपनी स्किल को डेवलप करते चले जाते हैं, जिसका इन्हें बिजनेस में खूब फायदा मिलता है।

5. कभी हार न मानने की आदत

मूलांक 5 वालों की सबसे बड़ी ताकत ये भी है कि ये लोग कभी हार नहीं मानते। बिजनेस में चाहे कितने ही उतार-चढ़ाव आ जाएं, लेकिन ये लोग कभी रुकते नहीं हैं। यदि इन्हें बिजनेस में घाटा भी हो जाए, तो भी ये बहुत तेजी से बाउंस बैक कर जाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मूलांक 4 वालों की 4 सुपरपावर, जिसके दम पर ये जीत सकते हैं दुनिया! क्या आप में हैं ये गुण?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।