1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Palmistry: हथेली में इन चिह्नों के होने से बनता है अखंड लक्ष्मी योग, ऐसे लोगों को जीवन में जरूर मिलती है धन-संपदा

Palmistry: हथेली में इन चिह्नों के होने से बनता है अखंड लक्ष्मी योग, ऐसे लोगों को जीवन में जरूर मिलती है धन-संपदा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 08, 2026 04:32 pm IST,  Updated : May 08, 2026 04:32 pm IST

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में कुछ चिह्नों को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनके होने से अखंड लक्ष्मी योग का निर्माण होता है। यानि इन चिह्नों के होने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

Akhand Lakshmi Yog- India TV Hindi
अखंड लक्ष्मी योग Image Source : FREEPIK

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में रेखाओं के साथ ही हथेली पर मौजूद चिह्नों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। रेखाओं की तरह ही ये चिह्न भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ बताते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन चिह्नों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका हथेली पर होना अखंड लक्ष्मी योग का निर्माण करता है। यानि इन चिह्नों के होने से व्यक्ति को जीवन में धन-धान्य और शोहरत की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में। 

हस्तरेखा शास्त्र में इन चिह्नों को माना जाता है बेहद शुभ 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर या पैर के तलवे पर कुछ चिह्नों हों तो उसे धन-धान्य और सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ये चिह्न अखंड लक्ष्मी योग जैसा फल देते हैं यानि इनके होने से पैसों की कमी नहीं होती। ये चिह्न हैं वृक्ष का चिह्न, कलश का चिह्न, खंभे का चिह्न, घोड़े का चिह्न, लाठी का चिह्न। इन चिह्नों वाला व्यक्ति या तो उच्च कुल में पैदा होगा या फिर जीवन में कभी न कभी धन-धान्य की प्राप्ति ऐसे व्यक्ति को जरूर होगी। इससे जुड़ा श्लोक नीचे बताया गया है- 

कुम्भ: स्तम्भो वा तुरंगो मृदंग: पाणावंघ्रौ वा द्रुमौ यस्य पुंस:।

चंचद्दण्डो अखंडलक्ष्मया परीत: किंवा सोअयं पंडित: शौण्डिको वा।।

मछली का चिह्न 

ऊपर बताए गए चिह्नों के साथ ही मछली का चिह्न भी हस्तरेखा शास्त्र में शुभता का प्रतीक है। हस्तरेखा शास्त्र में लिखा गया है कि जिन लोगों की हथेली पर मछली का चिह्न होता है उन जीवन में खूब धन-संपदा प्राप्त होती है। ऐसे लोगों को किस्मत का भी साथ मिलता है और जीवन में हर सुख ऐसे लोग प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों को पारिवारिक जीवन और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिष्ठा मिलती है। 

क्रॉस (X) का निशान 

हथेली पर क्रॉस का निशान भी बेहद शुभ संकेत देने वाला माना गया है। इस निशान के होने से व्यक्ति मेहनत के बल पर धन पाता है। ऐसे लोगों को भले ही जीवन की शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े लेकिन 25 की उम्र के बाद ये खूब धन-संपदा जमा करते हैं। 

मजबूत सूर्य रेखा 

सूर्य रेखा अनामिका उंगली के नीचे बनती है। यह रेखा अगर साफ और गहरी है और इस रेखा को कोई अन्य रेखा काट नहीं रही तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी सूर्य रेखा वाले लोग जीवन में जबरदस्त सफलता पाते हैं। इनको सरकारी क्षेत्र में भी ऊंचे पद मिल सकते हैं। धन-धान्य की इनके जीवन में कोई कमी नहीं होती।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Shani Jayanti: शनि जंयती पर भूलकर भी ये 5 चीजें न लाएं घर, रूठ जाएंगे न्याय के देवता और जीवन में आएंगी बाधाएं

Navpancham Yog: 7 मई की रात चमकेगा 5 राशियों के किस्मत का सितारा, शुक्र-चंद्रमा के बीच बनने जा रहा नवपंचम योग इनके लिए बेहद शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।