1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Panchak December 2024: शनिवार से शुरू होंगे कष्टकारी मृत्यु पंचक, इस दौरान कर लें ये 5 उपाय, हानि की जगह पाएंगे लाभ

Panchak December 2024: शनिवार से शुरू होंगे कष्टकारी मृत्यु पंचक, इस दौरान कर लें ये 5 उपाय, हानि की जगह पाएंगे लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 05, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 06:32 pm IST

Panchak December 2024: दिसंबर में पंचक की शुरुआत शनिवार के दिन से हो रही है। इसलिए इन्हें मृत्यु पंचक कहा जाएगा। पांच दिनों का यह समय काल बेहद कष्टकारी होता है, इस दौरान क्या उपाय करने से आपको लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Panchak December 2024- India TV Hindi
पंचक दिसंबर 2024 Image Source : INDIA TV

Panchak December 2024: पंचक वह समयकाल होता है जब शुभ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। वहीं, अगर पांच दिनों तक चलने वाले पंचक शनिवार के दिन से शुरू हो रहे हों तो इन्हें मृत्यु पंचक कहा जाता है, जो बेहद कष्टकारी साबित हो सकते हैं। मृत्यु पंचक के दौरान यात्रा, शुभ कार्यों की शुरुआत आदि करना अच्छा नहीं माना जाता। इसके साथ ही इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा भी नहीं करनी चाहिए। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें मृत्यु पंचक के दौरान करके आप हानि की जगह लाभ पा सकते हैं। ये उपाय कौन-कौन से हैं आइए जानते हैं इनके बारे में। 

मृत्यु पंचक के दौरान करें ये काम होगा लाभ 

सभी पंचकों में मृत्यु पंचक को सबसे अधिक कष्टकारी माना जाता है। शनिवार को शुरू होने के कारण इनका नाम मृत्यु पंचक पड़ा है। वहीं रविवार को शुरू होने वाले पंचक रोग पंचक कहे जाते हैं। सोमवार को शुरू होने वाले पंचक राज पंचक के नाम से जाने जाते हैं। इसी तरह हर पंचक को कुछ न कुछ नाम दिया गया है। कष्टकारी मृत्यु पंचक के दौरान आपको नीचे दिए गए उपाय करने चाहिए, इससे आपको लाभ मिल सकता है। 

मृत्यु पंचक उपाय

  • शनिवार से शुरू होने वाले पंचक भले ही कष्टकारी हों, लेकिन इस दौरान जरूरतमंद की सहायता करना आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होता है। ऐसा करने से शनि देव की कृपा आप पर बरसती है। 
  • वहीं शनिवार को शुरू होने वाले पंचक में शनिवार के ही दिन आपको छाया दान करना चाहिए और उसके बाद भैरव बाबा की उपासना करनी चाहिए। यह उपाय करने से आपके कई कष्ट दूर होते हैं और पंचकों के दौरान भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। 
  • पंचक के दौरान महाकाल भगवान शिव की पूजा करना भी बेहद शुभ होता है। इस दौरान शिवलिंग पर जल अर्पित करने से और शिव चालीसा का पाठ करने से आपका अहित नहीं होता। इसके साथ ही शिव जी की पूजा करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं। इसलिए पंचक काल में आपको शिव पूजन अवश्य करना चाहिए। 
  • शनिवार से शुरू होने वाले पंचकों के दौरान हनुमान जी की आराधना का भी विशेष महत्व है। इस अवधि में हनुमान चालीसा का पाठ करना और हनुमान मंदिर जाकर दीप दान करने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आपको करियर और निजी जीवन में इस उपाय को करने के बाद अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र, जूते, तिल, काली उड़द आदि का दान करने से भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये चीजें शनि के बुरे प्रभाव को तो कम करती ही हैं, साथ ही आप पंचकों के दौरान सुरक्षित रहते हैं। इन चीजों का दान शनिवार को करने से आपके बिगड़ते काम भी बन सकते हैं। 
  • इन उपायों के अलावा शनिवार के दिन अगर आप पीपल के पेड़ तले दीपक जलाकर पूजा करते हैं तो इससे भी कई दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी के दिन माता गौरी की पूजा क्यों करनी चाहिए? जान लें सीता-राम के विवाह से इनका कनेक्शन

Mumba Devi Temple: मुंबा देवी मंदिर में किसकी पूजा होती है? जानें मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।