1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पितृ पक्ष के दौरान इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, तृप्त होगी पितरों की आत्मा, सौभाग्य में होगी वृद्धि

पितृ पक्ष के दौरान इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, तृप्त होगी पितरों की आत्मा, सौभाग्य में होगी वृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 10, 2024 05:56 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 05:56 pm IST

पितृ पक्ष के दौरान पितरों के निमित्त दीपक जलाने से कई शुभ परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि आपको दीपक जलाने की सही जगह पता होनी चाहिए, आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Pitru Paksh 2024- India TV Hindi
Pitru Paksh 2024 Image Source : SOCIAL

अपने पूर्वजों को याद में पितृ पक्ष के दौरान कई कार्य हम करते हैं। इस दौरान पितरों का तर्पण करना, उनके निमित्त दान करना, उनका ध्यान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में अगर हम अपने पूर्वजों को प्रसन्न कर लें तो जीवन की कई समस्याओं से हमको छुटकारा मिल जाता है। साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। आप इस दौरान न केवल दान-पुण्य करके बल्कि कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाकर भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं स्थानों की जानकारी देने वाले हैं। 

पीपल के पेड़ तले जलाएं दीपक

माना जाता है कि पीपल के पड़े में हमारे पितृ निवास करते हैं। खासकर पितृ पक्ष के दौरान जब पूर्वज धरती पर पधारते हैं तो पीपल के पेड़ में इनका निवास माना जाता है। ऐसे में अगर आप पितृ पक्ष के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाते हैं, तो पितरों की कृपा आप पर बरसती है। साथ ही यह कार्य करके पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। ऐसा करने से पितृ आपको सही मार्ग दिखाते हैं और जीवन में आपको सफलता प्राप्त होती है। 

दक्षिण दिशा में जलाएं चौमुखी दीपक
वास्तु शास्त्र की मानें तो दक्षिण दिशा में अगर हम चौमुखी दीपक जलाते हैं, तो पितृ प्रसन्न होते हैं। यह यम की दिशा भी मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में दीपक जलाकर पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है। चौमुखी दीपक दक्षिण दिशा में जलाने पर आपको पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। यह उपाय करने से आपको करियर-कारोबार में आ रही परेशानियों का भी हल मिलने लगता है। इसलिए हर किसी को पितृ पक्ष के दौरान यह कार्य अवश्य करना चाहिए। 

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
घर के मुख्य द्वार से ही पितृ घर में प्रवेश करते हैं, इसलिए पितृ पक्ष के दौरान घर के मुख्य द्वार पर दीपक अवश्य जलाएं। यह कार्य आप पितृ पक्ष में हर दिन कर सकते हैं। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से आपके जीवन की नकारात्मकता भी दूर होती है और साथ ही पितृ भी प्रसन्न होते हैं। 

पितरों की तस्वीर के समाने जरूर जलाएं दीपक
हम घर में किसी न किसी स्थान पर पितरों की तस्वीर अवश्य लगाते हैं। साल भर यह तस्वीर वहीं लटकी रहती है, लेकिन पितृ पक्ष के दौरान आपको पितरों की तस्वीर की सफाई अवश्य करनी चाहिए। साथ ही जिस स्थान पर तस्वीर है उसी के नीचे या उसके पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आप पितरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। आपका ऐसा करना पितरों को प्रसन्न करता है। 

इन सभी जगहों पर अगर आप पितृ पक्ष के दौरान दीपक जलाते हैं, तो आपके पितृ निश्चित ही प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन की सभी अड़चनों से आपको छुटकारा मिलता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

13 सितंबर के बाद चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के तिजोरी में बढ़ेगा धन, करियर में होगी उन्नति

इस बार नवरात्रि में माता दुर्गा की क्या है सवारी? जानें इसका प्रभाव शुभ होगा या अशुभ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।