1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 13 सितंबर के बाद चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के तिजोरी में बढ़ेगा धन, करियर में होगी उन्नति

13 सितंबर के बाद चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के तिजोरी में बढ़ेगा धन, करियर में होगी उन्नति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 10, 2024 11:38 am IST,  Updated : Sep 10, 2024 11:38 am IST

शुक्र ग्रह वर्तमान में हस्त नक्षत्र में हैं, और 13 सितंबर को देर रात चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Shukra Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
Shukra Nakshatra Parivartan Image Source : FILE

शुक्र ग्रह को कला, रचनात्मकता और रोमांस का कारक माना जाता है। इसलिए कुंडली में इनकी स्थिति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही जब शुक्र राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों के जीवन में इससे अच्छे-बुरे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यही शुक्र ग्रह 13 सितंबर की देर रात 3 बजे चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। वर्तमान में शुक्र हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में विराजमान हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

वृषभ राशि 

शुक्र आपके भावनाओं, शिक्षा और प्रेम के पंचम भाव में विराजमान हैं। जैसे ही 13 तारीख को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे तो आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को जिन विषयों को समझने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था, उनमें अच्छी पकड़ इस दौरान बना सकते हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर आप आगे बढ़ेंगे, आपके बोलने की कला सबको भाएगी। इस राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। धन में वृद्धि होगी, खासकर कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। 

मिथुन राशि 
आपके पारिवारिक जीवन के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। आप इस दौरान घर के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाते नजर आएंगे। अगर कहीं निवेश किया था तो उससे भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। माता की सेहत में इस दौरान सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप भूमि-भवन या वाहन खरीदने का विचार बना रहे थे तो यह विचार मूर्त रूप ले सकता है। बेवजह की चिंताओं से भी इस राशि के जातकों को मुक्ति मिल सकती है। 

कन्या राशि 
शुक्र आपकी राशि में ही विराजमान हैं, इसलिए इनका नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए कई मायनों में खास रहेगा। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद मानसिक रूप से अच्छे बदलाव आप में देखने को मिलेंगे। भविष्य को लेकर आपका नजरिया स्पष्ट होगा जिससे, सही रोडमैप बनाने में आपको आसानी होगी। अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे तो इस दौरान सफल हो सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा रहेगा, खासकर 25 सितंबर तक आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
आपके लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ फलदायी साबित होगा। आपको कई स्रोतों से धन लाभ इस दौरान मिल सकता है। करियर में आ रही परेशानियों का आपको सही हल मिल सकता है, साथ ही बेरोजगार लोग रोजगार पा सकते हैं। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी, बड़े भाई-बहनों का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। विदेशों में जाकर नौकरी या पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों की मुराद पूरी हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

कब मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी? इसी दिन किया जाएगा गणपति विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त

इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।