Powerful Ganesh Remedies: गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश भगवान की कृपा पाने के लिए किए गए उपाय बेहद फलदायी माने जाते हैं। चाहे करियर में सफलता चाहिए, बिगड़ते रिश्तों को सुधारना चाहिए या जीवन में नए अवसरों की तलाश हो, आज के दिन किए गए सरल उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यहां जानिए कुछ ऐसे दी आसान, लेकिन असरदार उपायों के बारे में, जो आपकी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
कॉलेज प्लेसमेंट में सफलता का उपाय
अगर आप विद्यार्थी है और चाहते है कि कॉलेज प्लेसमेंट में आपका नंबर आए और आपको एक अच्छी नौकरी मिल जाए या माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का कॉलेज प्लेसमेंट में नंबर आ जाए, तो आज आपको श्री गणेश भगवान के विशेष सफलता प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'गं गणपत्ये नमः'
प्यार और शोहरत पाने का उपाय
अगर आप जीवन में प्यार और शोहरत पाना चाहते हैं, तो आज पांच इलायची और पांच लौंग के जोड़े लेकर श्री गणेश भगवान को चढ़ाएं चाहिए। साथ ही हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
आज ऐसा करने से आपको जीवन में खूब प्यार और प्रसिद्धि मिलेगी।
बिजनेस पार्टनर से रिश्ते सुधारने का उपाय
अगर आप बिजनेस साझेदार के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहते हें, तो आज आपको मिट्टी से बनी गणेश जी की छोटी सी मूर्ति लेकर अपने बिजनेस साझेदार को गिफ्ट करनी चाहिए।
आज ऐसा करने से बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
परेशानियों से छुटकारा पाने का उपाय
अगर कोई आपको बार-बार परेशान कर रहा है या कोई आपसे ऐसा काम निकलवाना चाह रहा है, जो आप नहीं करना चाहते हैं, तो इस तरह की परेशानी से बचने के लिये आज आपको श्री गणेश भगवान के आगे हाथ जोड़कर संकट नाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
खेल और राजनीति में नाम कमाने का उपाय
अगर आप खेल या राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहराना चाहते है या अपना एक रुतबा कायम करना चाहते हैं, तो श्री गणेश के मंत्र 'ऊँ ह्रीं ग्रीं ह्रीं' की एक माला (108 बार) जप करना चाहिए। एक बात का ख्याल जरूर रखें कि जप के लिए तुलसी से बनी हुई माला नहीं होनी चाहिए। भगवान गणेश की पूजा में तुलसी या तुलसी से बनी किसी भी चीज का उपयोग वर्जित है। इसकी बजाय आप लाल चन्दन, स्फटिक या रुद्राक्ष की माला उपयोग में ले सकते हैं।
बड़े प्रोजेक्ट की सफलता का उपाय
अगर आप अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको पक्षियों के लिये एक जल से भरा मिट्टी का बर्तन लेकर किसी गणेश मन्दिर में जाकर रखना चाहिए। यहां एक बात का ख्याल रखना है कि जल पक्षियों के लिए रखना है कबूतरों के लिए नहीं।
नए रंग और कामयाबी पाने का उपाय
अगर आप जीवन में नई रंग भरना चाहते हैं, कामयाबी पाना चाहते हैं, तो आज भगवान गणेश की पूजा के समय उन्हें लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें। साथ ही अपने कामयाबी के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
आज ऐसा करने से आपके जीवन में नए रंग भरेंगे और आपको कामयाबी हासिल होगी
आर्थिक लाभ और यश पाने का उपाय
अगर आप आर्थिक रूप से लाभ और जीवन में यश पाना चाहते हैं, तो आज गणेश चतुर्थी के दिन आपको श्री गणेश भगवान की कृपा से परिपूर्ण आठ मुखी रुद्राक्ष की विधि पूर्वक पूजा करके उसे धारण करना चाहिए।
आज ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से लाभ और जीवन में यश की प्राप्ति होगी
ज्ञान और वैचारिक क्षमता बढ़ाने का उपाय
अगर आप अपने ज्ञान और वैचारिक क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं, तो आज आप चिकनी मिट्टी से बने लड्डू गणेश जी का पूजन करें। लगभग हर घर में चिकनी मिट्टी से बने लड्डू की आकृति में गणेश जी होते हैं। लेकिन अगर आपके घर में मिट्टी के गणेश नहीं है, तो साफ सुथरी चिकनी मिट्टी लेकर एक लड्डू की आकृति बनाएं और सूखने के बाद उस पर पूरी तरह से कलावा यानी मौली लपेट दें। फिर गणेश स्वरूप उस मिट्टी से बने लड्डू को अपने घर के मंदिर में स्थापित करें और उसकी विधिपूर्वक रोली, चावल, धूप दीप से पूजा करें।
सुख शांति बनाए रखने का उपाय
अगर आप जीवन में सुख शांति बनाये रखना चाहते हैं, तो आज आपको नारियल पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर श्री गणेश भगवान को अर्पित करना चाहिए।
आज ऐसा करने से आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी
वर्क परफॉर्मेंस बेहतर करने का उपाय
अगर आप अपनी वर्क परफॉर्मेंस को बेहतर करना चाहते हैं, तो आज श्री गणेश भगवान को एक लोटे में जल और थोड़ी सी दूर्वा डालकर अर्पित करें और उनकी विधि पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद दूर्वा समेत उस लोटे के जल को किसी पेड़ पौधे की जड़ में डाल दें।
आज ये उपाय करने से आपकी वर्क परफॉर्मेंस बेहतर होगी
बच्चों की तरक्की के लिए उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे कभी किसी चीज़ में पीछे नहीं रहे, हमेशा तरक्की की राह पर चलते रहें, तो आज शाम के समय श्री गणेश भगवान के आगे घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को हल्दी का टीका लगाएं। फिर अपने बच्चों को भी हल्दी का टीका लगाएं। आज ऐसा करने से आपके बच्चे कभी किसी चीज में पीछे नहीं रहेंगे, वो हमेशा तरक्की की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
संपादक की पसंद