1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन जगहों पर न बनाएं पूजा घर, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिलती सफलता, घर में बना रहता है कलह-कलेश!

इन जगहों पर न बनाएं पूजा घर, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिलती सफलता, घर में बना रहता है कलह-कलेश!

 Written By: Arti Azad
 Published : Aug 27, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 04:35 pm IST

जगह और जानकारी की कमी के चलते लोग घर में किसी भी स्थान पर अपना पूजा घर बना लेते हैं। वास्तु अनुसार पूजा घर हमेशा साफ, शांत और सही दिशा में होना चाहिए। घर में कुछ स्थानों पर मंदिर बनाना शुभ नहीं होता है। जानिए किन जगहों पर मंदिर बनाने से बचना चाहिए।

Puja Ghar Vastu Niyam- India TV Hindi
पूजा घर वास्तु नियम Image Source : PINTEREST

घर में पूजा का स्थान सकारात्मक ऊर्जा और शांति का केंद्र माना जाता है। यही वो स्थान है जब व्यक्ति सुबह की पूजा के समय दिन भर के लिए ऊर्जा ग्रहण करता है और शाम को यहां बैठकर सुकून पाता है। वास्तु में मंदिर की दिशा और स्थान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि गलत जगह पर बनाया गया देवस्थान घर के वातावरण को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है और परेशानियों का कारण बन सकता है।

बेडरूम में न बनाएं मंदिर

कई बार घर में जगह की कमी होने के कारण लोग बेडरूम में ही पूजा का स्थान बना लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है। बेडरूम आराम करने का स्थान है, इसलिए यहां पूजा घर बनाने से पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होने की मान्यता है। 

सीढ़ियों के नीचे मंदिर से बचें

वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के नीचे पूजा घर बनाने से मना किया जाता है। मान्यता है कि यह स्थान सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपयुक्त नहीं होता है। यहां भगवान की मूर्ति स्थापित करने से वास्तु दोष उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

बाथरूम के पास न रखें पूजा स्थान

घर का मंदिर हमेशा पवित्र और साफ जगह पर होना चाहिए। बाथरूम के आसपास पूजा का स्थान बनाना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी जगह पर मंदिर होने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि पूजा घर बाथरूम से दूर हो।

इस दिशा में न बनाएं मंदिर

वास्तु अनुसार घर में पूजा स्थान के लिए उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को सबसे शुभ माना है। इस दिशा में मंदिर होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिशा में पूजा घर वास्तु दोष का कारण माना जाता है।

किचन में मंदिर बनाने से बचें

कई लोग सुविधा के लिए रसोई घर में ही पूजा का स्थान बना लेते हैं। वास्तु और ज्योतिष मान्यताओं में इसे सही नहीं बताया है। किचन में भोजन बनाया जाता है। इसमें कई तरह की चीजों का इस्तेमाल होता है, इसलिए यहां मंदिर बनाना शुभ नहीं माना जाता।

सही स्थान पर रखें पूजा घर

अगर आपके घर में भी पूजा का स्थान इन जगहों पर बना हुआ है तो वास्तु नियमों को ध्यान में रखते हुए बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: शीतलाष्टमी पर जरूर करें ये खास उपाय, नौकरी-बिजनेस और परिवार से जुड़ी बाधाएं से मिल सकती हैं निजात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।