1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rahu Nakshatra Parivartan: राहु की बदली चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम

Rahu Nakshatra Parivartan: राहु की बदली चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 01, 2026 07:00 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 01:44 pm IST

Rahu Nakshatra Parivartan 2026: राहु ने 31 मई 2026 को शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर कर लिया है। ज्योतिष अनुसार ये गोचर 5 राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होने वाला है। क्या आप जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं?

rahu nakshatra gochar- India TV Hindi
राहु का नक्षत्र गोचर Image Source : INDIA TV

Rahu Nakshatra Parivartan 2026: राहु को ज्योतिष में रहस्य, अचानक होने वाली घटनाओं और महत्वाकांक्षा का कारक माना जाता है। अक्सर लोग इसे बुरे फल देने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहु हमेशा बुरे परिणाम नहीं देता। अगर ये ग्रह कुंडली में शुभ स्थिति में बैठा है तो व्यक्ति फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है। ये छाया ग्रह है जो अचानक से छीनता भी है और अचानक से देता भी है। वहीं जब भी इस ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी 5 राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर भाग्यशाली साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र गोचर बेहद शानदार रहेगा। आपको करियर में बेहद ऊंचा मुकाम हासिल होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन शानदार साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक से सुधार देखने को मिलेगा। आपकी किस्मत के सितारे चमक जाएंगे। हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वो पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में बंपर लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए राहु का गोचर लाभकारी रहेगा। करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से मजबूत हो जाएंगे। 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ये नक्षत्र गोचर बंपर लाभ प्रदान करने वाला साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

June Numerology 2026: जून में इन 3 मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आपका जन्म अंक भी है शामिल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।