1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rahu Gochar 2025: राहु 18 साल बाद कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, 2025 में चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत

Rahu Gochar 2025: राहु 18 साल बाद कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, 2025 में चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 21, 2024 05:20 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 10:51 am IST

Rahu Gochar 2025: राहु ग्रह मई 2025 में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के राशि बदलने से किन राशियों को लाभ हो सकता है, आइए जानते हैं।

Rahu Gochar 2025- India TV Hindi
राहु गोचर 2025 Image Source : INDIA TV

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन करना कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। राहु 18 मई 2025 को मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वर्ष के अंत तक राहु इस राशि में संचार करेंगे। आपको बता दें कि, राहु और केतु हमेशा वक्री गति करते हैं, इसलिए राहु मीन से निकलकर कुंभ में गोचर करेंगे। छाया ग्रह राहु का राशि परिवर्तन करना कुछ राशियों के लिए बेहद सुखद साबित हो सकता है। इन लोगों को राहु की चाल बदलने से करियर-कारोबार में फायदा मिल सकता है, साथ ही भाग्य का भी भरपूर सहयोग इन राशियों को मिलेगा। आइए जान लेते हैं, कौन-कौन सी हैं ये राशियां।   

मिथुन राशि

राहु के परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों साल 2025 में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में भी आपको सुखमय अनुभव हो सकते हैं। राहु की स्थिति आपको एक्टिव बनाएगी। इस राशि के उन लोगों को बेहद लाभ प्राप्त हो सकता है, जो शोध कार्यों में लगे हैं। इस दौरान कार्य में सफलता पाने के लिए आप नई तरकीबें ढूंढने की भी कोशिश करेंगे। जो लोग जासूसी विभाग में हैं, उनको उपलब्धियां इस दौरान प्राप्त हो सकती हैं। 

धनु राशि  

धनु राशि वालों को राहु के राशि बदलने से आर्थिक लाभ होगा। साल 2025 में आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी, और नई जिम्मेदारियां कार्यक्षेत्र में मिल सकती हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों में जाकर जॉब करना चाहते हैं, या पढ़ना चाहते हैं उनका ख्वाब राहु पूरा कर सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में सुखमय समय बितेगा, वहीं कुछ लोग शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। आपकी कई चिंताओं का अंत इस साल हो सकता है। इस राशि के कुछ जातक, अपना मकान साल 2025 में ले सकते हैं। सेहत में भी अच्छी बदलाव आएंगे।   

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2025 में मई के बाद का समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। धन लाभ के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में सहभागिता भी इस साल बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति आप प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी अटकी हुई योजनाएं इस साल पूरी होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे परिणाम आपके पक्ष में ही रहने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी 2025 सुखद रहने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आप उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। इस साल के मध्य में खूब यात्राएं हो सकती हैं और इससे आपको लाभ भी होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

New Year 2025: नया साल आने से पहले घर से बाहर निकाल फेंके ये चीजें, धन-ऐश्वर्य और खुशियों से भरा रहेगा 2025

Raviwar Upay: रविवार के दिन इनमें से कर लें कोई भी एक उपाय, भगवान सूर्य नारायण की कृपा से हर समस्या का मिलेगा समाधान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।