रक्षाबंधन का पावन त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और साथ ही ईश्वर से उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। कई बहनें इस दिन अपने भाइयों को कुछ न कुछ गिफ्ट भी जरूर देती हैं। अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई को कुछ स्पेशल उपहार देना चाहती हैं तो उनकी राशि को ध्यान में रखते हुए उन्हें गिफ्ट दें। ज्योतिष अनुसार राशि अनुसार दिया गया गिफ्ट आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आने के साथ-साथ आपके रिश्ते को भी मजबूती प्रदान करेगा। जैसे अगर आपके भाई की राशि मेष या वृश्चिक है तो आप उन्हें फिटनेस, स्पोर्ट्स या एडवेंचर से जुड़े गिफ्ट दे सकती हैं। इससे उनका मंगल ग्रह मजबूत होगा। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कि किन राशि के भाईयों के लिए कौन से गिफ्ट बेस्ट साबित होंगे।
मेष राशि
अगर आपके भाई की राशि मेष है तो आप उन्हें फिटनेस, खेल, ट्रेवल या उनकी पसंद की किसी एक्टिविटी से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकती हैं। इसके अलावा आप लाल या नारंगी रंग की कोई चीज भी गिफ्ट कर सकती हैं। इससे उनका मंगल ग्रह मजबूत होगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के भाई के लिए बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन पर्स, घड़ी, परफ्यूम, कोई ग्रूमिंग प्रोडक्ट या कोई स्टाइलिश एक्सेसरी हो सकती है। इससे उनका शुक्र ग्रह मजबूत होगा और भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन राशि
अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो आप उन्हें कोई किताब, स्टेशनरी, हेडफोन, गैजेट या कोई टेक एक्सेसरी गिफ्ट कर सकती हैं। इससे उनके बुध ग्रह को मजबूती मिलेगी। जिससे उनके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के भाई को आप पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम, परिवार की तस्वीर या कोई कस्टमाइज्ड गिफ्ट दे सकती हैं। दरअसल इस राशि के लड़के काफी इमोशनल होते हैं और अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह के गिफ्ट काफी पसंद आएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के भाई को आप स्टाइलिश घड़ी, मोटिवेशनल किताब, कपड़े या फिर सुनहरे और नारंगी रंग की कोई चीज गिफ्ट कर सकती हैं। इससे उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होगा। जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
कन्या राशि
अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो आप उन्हें घड़ी, किताब, कोई वर्क एक्सेसरी या ऐसी कोई चीज गिफ्ट कर सकती हैं जो उनके लिए उपयोगी साबित हो। आप चाहें तो उन्हें हरे रंग की शर्ट या टी शर्ट भी गिफ्ट कर सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के भाई को आप इस राखी स्टाइलिश एक्सेसरी, स्टाइलिश कपड़े, परफ्यूम, ग्रूमिंग प्रोडक्ट या कलात्मक वस्तु गिफ्ट कर सकती हैं। इससे उनका शुक्र ग्रह मजबूत होगा और मां लक्ष्मी की उन पर खूब कृपा बरसेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के भाई को इस रक्षाबंधन आप कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, फोटो फ्रेम, धार्मिक किताबें, फिटनेस से जुड़ी चीजें या कोई यादगार वस्तु गिफ्ट कर सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के भाई को आप इस रक्षाबंधन पर कोई ट्रैवल एक्सेसरी, मोटिवेशनल किताब, स्पोर्ट्स से जुड़ी चीज या उनकी हॉबी की कोई भी वस्तु गिफ्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो पीले रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकती हैं। इससे उनकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
अगर आपका भाई मकर राशि का है तो उन्हें आप घड़ी, वॉलेट, वर्क एक्सेसरी या रोज के काम आने वाली कोई उपयोगी चीज गिफ्ट कर सकती हैं। गिफ्ट देते समय अपने भाई की स्थिरता और तरक्की के लिए प्रार्थना भी जरूर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले भाइयों के लिए गैजेट, किताब, क्रिएटिव आइटम या नीले रंग के कपड़े बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकते हैं। इससे भाई की कुंडली में शनि ग्रह को मजबूती मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के भाई को इस राखी पर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तकें, फोटो फ्रेम या कोई आर्टिस्टिक वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। साथ ही आपके भाई का जीवन खुशियों से भर जाएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: