Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 297 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, अचानक होगा धन लाभ

297 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, 3 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, अचानक होगा धन लाभ

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Aug 07, 2025 09:59 am IST, Updated : Aug 08, 2025 08:02 pm IST

Raksha Bandhan Shubh Sanyog After 297 Years: इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं जिनमें से एक योग तो पूरे 297 साल बाद बन रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो इस योग से 3 राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

raksha bandhan shubh saying- India TV Hindi
Image Source : CANVA 297 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग

Raksha Bandhan Shubh Sanyog After 297 Years: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार एक खगोलीय चमत्कारी घटना का साक्षी बनने जा रहा है। दरअसल 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन एक ऐसा अद्भुत संयोग बनने जा रहा है जो 297 साल पहले बना था। वैदिक ज्योतिष में इस योग को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन सूर्य कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन में, राहु कुंभ और केतु सिंह में रहेगा। बताया जा रहा है ग्रहों की ऐसी स्थिति राखी पर कई सालों पहले बनी थी। जानिए इस संयोग से किन राशि वालों को जमकर लाभ होने वाला है।

तुला राशि 

रक्षाबंधन पर बनने जा रहे शुभ संयोग से तुला राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। इस राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। जो भी काम आपके रूके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। प्रमोशन के प्रबल आसार रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी ये शुभ संयोग लकी साबित होगा। आपका गोल्डन समय शुरू हो जाएगा। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस में खूब तरक्की हासिल करेंगे। अचानक से लाभ होने के योग हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की किस्मत रक्षाबंधन से चमक जाएगी। आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। करियर में कामयाबी हासिल करेंगे। नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है। घर-परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए यहां

Sanskrit Shlok: सफलता चूमेगी कदम अगर बच्चों को याद करा दिए गीता के ये संस्कृत श्लोक

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement