1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि नवंबर में होंगे मार्गी लेकिन कम नहीं होगी इन 3 राशियों की टेंशन, आर्थिक और करियर क्षेत्र को लेकर रहना होगा सतर्क

शनि नवंबर में होंगे मार्गी लेकिन कम नहीं होगी इन 3 राशियों की टेंशन, आर्थिक और करियर क्षेत्र को लेकर रहना होगा सतर्क

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 10, 2025 06:35 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 06:35 pm IST

शनि ग्रह 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी गति शुरु कर देंगे। शनि का यह मार्गी कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां ला सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Saturn Direct - India TV Hindi
शनि मार्गी 2025 Image Source : FREEPIK

शनि ग्रह 28 नवंबर से मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। शनि का मार्गी होना यूं तो कई राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है लेकिन कुछ राशियों को शनि मार्गी से प्रतिकूल परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इन राशियों को अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा, सही बजट प्लान बनाना होगा। साथ ही सेहत और पारिवारिक जीवन में भी सतर्कता इनको बरतनी होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

वर्तमान में मेष राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। 28 नवंबर को जैसे ही शनि मार्गी गति शुरू करेंगे इन लोगों की कड़ी परीक्षा शुरू हो सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए गलत कार्यों के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थिति का आपको सामना करना पड़ सकता है, इस दौरान अपने कार्य को बहुत सोच-समझकर आपको करना होगा। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

सिंह राशि 

आप शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं। ऐसे में शनि आपकी सेहत और पारिवारिक जीवन में कुछ विपरीत परिस्थितियों पैदा कर सकते हैं। इस दौरान आपको गलती से भी सेहत के प्रति कोताही नहीं बरतनी चाहिए, वरना सेहत को दुरुस्त करवाने में काफी पैसा लग सकता है। करियर के क्षेत्र में आशा के अनुसार परिणाम न मिलने से हतोत्साहित हो सकते हैं। हालांकि आपको कार्य पर फोकस बनाए रखना चाहिए, स्थितियां काबू में भी आएंगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए माता-पिता का सहयोग लें। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। 

मीन राशि 

शनि ग्रह आपकी ही राशि में मार्गी गति आरंभ करेंगे। 28 नवंबर के बाद का समय कुछ चुनौतियां आपके कार्यक्षेत्र में पैदा कर सकता है, कुछ लोगों को जॉब तक छोड़नी पड़ सकती है। हालांकि आपके काम में अगर कोई कमी बीते समय में नहीं थी तो आप बच सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों के पीछे लेनदार पड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर बेहद सतर्क इस राशि के जातकों को रहना होगा। गलत संगति से बचें नहीं तो किसी कानून पचड़े में आप फंस सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको शनि देव के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mangal Ke Upay: कुंडली में मंगल कमजोर? जानिए इसके 5 लक्षण और उपाय जो करेंगे मंगल को मजबूत

Numerology: क्या आपको भी दिख रहे हैं ये एंजल नंबर्स? फिर चमकने वाली है आपकी किस्मत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।