Saudi Mein Eid Kab Hai 2026: रमजान का पाक महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब सबकी निगाहें आसमान में दिखने वाले शव्वाल के चांद पर टिकी हैं। दरअसल इस्लामिक कैलेंडर अनुसार ईद उल फित्र का त्योहार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है और ईद की सटीक तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। इस समय हर किसी की निगाहें सऊदी अरब के चांद पर टिकी हैं। अगर सऊदी में ईद का चांद 19 मार्च को दिखता है तो वहां ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। तो वहीं भारत में इसके एक दिन बाद यानी 21 मार्च को ये त्योहार मनाया जाएगा।
सऊदी में ईद कब है 2026 (Saudi Mein Eid Kab Hai 2026)
सऊदी अरब में ईद का चांद 18 मार्च 2026 की शाम को देखा जाएगा। अगर वहां इस दिन चांद का दीदार होता है तो ईद उल फित्र का त्योहार सऊदी में 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। लेकिन अगर 18 मार्च को चांद नहीं दिखता है तब सऊदी में 19 मार्च को चांद देखा जाएगा और इस स्थिति में वहां 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। अधिकांश खगोलीय विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार रमजान 30 दिनों का हो सकता है, जिससे सऊदी समेत तमाम खाड़ी देशों में 20 मार्च को ईद होने की संभावना अधिक है। हालांकि ईद की आधिकारिक घोषणा चांद का दीदार होने के बाद की जाएगी।
भारत में ईद कब है 2026 (Eid 2026 Date In India)
भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है। अगर सऊदी में ईद उल फितर का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाता है तब भारत में ईद 21 मार्च को मनेगी।
ईद उल फितर कैसे मनाई जाती है? (Eid Ul Fitr Kaise Manai Jati Hai)
ईद उल फित्र का त्योहार रमजान महीने में रखे गए कठिन उपवास (रोजा) के सफल समापन की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग सुबह जल्दी उठकर मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा करते हैं। नमाज से पहले गरीबों को दान दिया जाता है ताकि वे लोग भी ईद मना सकें। इसे फितरा कहा जाता है। इस दिन घरों में विशेष रूप से सेंवई बनाई जाती है। तो वहीं घर के बड़े लोग इस दिन अपने से छोटों को प्यार के रूप में पैसे या उपहार देते हैं, जिसे ईदी कहा जाता है। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक कहते हैं।