1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन में बनने जा रहे तीन-तीन शुभ योग, इन 5 राशियों की तो होगी चांदी ही चांदी

सावन में बनने जा रहे तीन-तीन शुभ योग, इन 5 राशियों की तो होगी चांदी ही चांदी

 Published : Jul 04, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 07:00 pm IST

सावन में इस बार 3 योग बन रहे हैं, जो बेहद शुभ योग हैं। सावन का आरंभ 11 जुलाई से हो रहा है, जो अगस्त की 9 तारीख को खत्म होगा।

सावन में बन रहे 3 शुभ...- India TV Hindi
सावन में बन रहे 3 शुभ योग Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में सावन मास को बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। माना जाता है कि भगवान शिव का यह माह बेद प्रिय होता है। इस साल सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। वहीं, इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। सावन में सोमवार का खासा महत्व होता है। ज्योतिषविजों की मानें तो इस बार सावन में बहुत ही खास योग बन रहे हैं। इस माह में सूर्य, मंगल और शुक्र राशि परिवरत्न कर रहे हैं। साथ ही बुध और शनी अपनी व्रकी चाल चलेंगे।

बन रहे ये तीन शुभ योग

इसके अलावा, सावन के शुरुआत में कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है जैसे- शिव योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग। इन योगों को हिंदू धर्म में बेहद खास और शुभ फलदायी माना गया है। शिव योग को ज्योतिष में बेहद दुर्लभ योग माना गया है, यह भाग्यशाली और शक्तिशाली व्यक्तियों के जीवन में प्रकट होता है। यह योग तब बनता है जब नवम भाव का स्वामी दशम भाव में और दशमेश पंचम भाव में हों।

प्रीति योग को ज्योतिष में शुभ योग माना गया है, यह योग सूर्य और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर बनता है। इसका मतलब होता है कि प्रेम और स्नेह। इस योग को प्रेम, मित्रता और सामंजस्य को बढ़ावा देने वाला माना जाता है।

आयुष्मान योग को भी ज्योतिष में शुभ योग की श्रेणी में रखा गया है। इस योग को जातक के जीवन के लिए बेहद अहम माना गया है। यह योग दीर्घायु और समृ्द्धि का कारक माना जाता है। यह योग चंद्र और सूर्य की एक विशिष्ट स्थिति के कारण बनता है।

इन 5 राशियों के लिए होंगे बेहद शुभ

  1. सावन में वृषभ राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। भोलेनाथ की कृपा से इन राशि के जातकों के सभी रुके हुए काम पूरें होंगे। फाइनेंशियल स्थिति भी लाभकारी रहेगी, बिजनेस भी बुलंदी छुएगा।
  2. यह माह मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक लाभ मिलेंगे। इस माह में आकस्मिक धन लाभ के भी संयोग बन रहे हैं।
  3. कन्या राशि वालों के लिए यह माह लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातक नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान विदेश जाने का भी संयोग बन रहा है।
  4. तुला राशि के करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सैलरी बढ़ने के भी शुभ योग हैं। वहीं पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है। इस माह में धन से जुड़ी स्थिति अच्छी बन रही है।
  5. यह सावन कुंभ राशि वालों पर पूरे माह अपनी कृपा बनाए रखेगा। जातकों को आय के नए स्त्रोत हासिल होंगे। पैसा निवेश करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। छात्रों को भी इस समय खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

शनिवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, बन जाएंगे आपके हर बिगड़े काम
आपके भी इस जगह है तिल तो नहीं होगी कभी धन-धान्य की कमी, कहलाते हैं भाग्यशाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।