1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sawan 2024: सावन के महीने में इन पांच में से कोई 1 पौधा ले आएं घर, खुशियों से भर जाएगी आपकी झोली, माता लक्ष्मी भी बरसाएंगी कृपा

Sawan 2024: सावन के महीने में इन पांच में से कोई 1 पौधा ले आएं घर, खुशियों से भर जाएगी आपकी झोली, माता लक्ष्मी भी बरसाएंगी कृपा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 25, 2024 10:14 am IST,  Updated : Jul 25, 2024 10:14 am IST

Sawan 2024: सावन के महीने में कुछ पौधों को घर में लगाने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं पौधों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

सावन 2024- India TV Hindi
सावन 2024 Image Source : FILE

Sawan 2024: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा से तो आपको लाभ मिलता ही है, साथ ही इस दौरान कुछ पौधों को घर में लगाने से आपको सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। धार्मिक दृष्टि से ये पौधे सुख-समृद्धि और शांति देने वाले माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने लेख में ऐसे ही पांच पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सावन माह में घर ला सकते हैं। इनमें से एक भी पौधा अगर आप घर में लगा लेते हैं तो आपके जीवन की सभी दुख-विपदाएं दूर हो सकती हैं। 

तुलसी 

तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी को माता लक्ष्मी का अवतार भी कहते हैं। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा का वास आपके घर में होता है और धन-धान्य की भी आपको प्राप्ति होती है। यह पौधा वायु को शुद्ध करने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से आप दुख-विपदाओं से बचे रहते हैं। 

शमी
शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, साथ ही शनि देव का आशीर्वाद भी इस पौधे को लगाने से आपको प्राप्त होता है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। शमी का पौधा कुंडली में मौजूद प्रतिकूल शनि को भी अनुकूल कर सकता है। शमी का पौधा वास्तु दोष को दूर करने और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में भी सहायक होता है।

बेल 
बेल पत्र हम भगवान शिव को अर्पित करते हैं। ऐसे में सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा घर में लगाने से घर में भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा आपको मिलता है। शिव पूजन के लिए प्रयोग होने वाला यह पौधा आपके घर में बरकत ला सकता है। 

आंवला 
आंवले का पौधा धार्मिक और औषधीय दृष्टिकोण से बहुत अच्छा माना गया है। इसे लगाने से घर में सुख-शांति आती है और भगवान विष्णु के साथ ही अन्य देवी देवताओं का भी आपको आशीर्वाद प्राप्त होता है। आंवला के फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं इसलिए इसका पौधा लगाकर आप अपनी सेहत को भी दुरुस्त कर सकते हैं।

पीपल 
पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसे अगर आप सावन के महीने में घर में लगाते हैं तो हर तरह का ग्रह दोष दूर हो जाता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। पीपल का वृक्ष वातावरण को शुद्ध करने और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में भी कारगर होता है। अगर आपके पास पर्याप्त जगह है तो इस पौधे को आप अपने घर के बाहर लगा सकते हैं। 

सावन के महीने में ऊपर बताए गए पौधों को घर में लगाने से धार्मिक और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। यह पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि और शांति भी लाते हैं। इसलिए सावन के महीने में आपको इन पांचों में से किसी एक पौधे को घर में अवश्य लगाना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

किस्मत वालों को ही दिखते हैं सावन में ये 5 सपने, भगवान शिव की असीम कृपा का है ये संकेत

Panchmukhi Hanuman: पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर इस विधि से लगा दें घर में, आपकी हर मनोकामना हो जाएगी पूरी, वास्तु दोष से भी मिलेगी मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।