1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, महादेव की कृपा के साथ खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, महादेव की कृपा के साथ खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jul 30, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 11:51 pm IST

सावन सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मान तो इस दिन राशि के अनुसार किए गए कुछ सरल उपायों से पूजा का शुभ फल बढ़ सकता है। जानिए 12 राशियों के लिए कौन-से उपाय लाभकारी माने गए हैं।

sawan somwar upay- India TV Hindi
सावन सोमवार पर राशि अनुसार उपाय Image Source : PINTEREST

सावन सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष महत्व रखता है। कहा जाता है कि इस शुभ दिन पर सच्चे मन से की गई आराधना और कुछ खास उपायों से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का संबंध अलग ग्रह से बताया गया है। राशि के अनुसार की गई पूजा, मंत्र और उपाय अधिक शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। जानें सावन सोमवार पर राशि के अनुरूप कौन-से उपाय शुभ फल दे सकते हैं।

सावन में राशि अनुसार करें ये उपाय

  1. मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष मंगल ग्रह की राशि हैं। इस राशि के जातक सावन सोमवार पर शिवलिंग पर लाल चंदन और गुलाल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है।
  2. वृषभ राशि: यह शुक्र ग्रह की राशि है। इस राशि के लोग सावन सोमवार पर शिव जी को सफेद चंदन और मिश्री अर्पित करें। इसे घर-परिवार में सुख-शांति के लिए कारगर उपाय माना जाता है।
  3. मिथुन राशि: यह बुध ग्रह की राशि है। मिथुन राशि के जातक हरी दूर्वा और साबुत मूंग चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।
  4. कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए कच्चे दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना गया है। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है।
  5. सिंह राशि: सिंह राशि के लोग तांबे के पात्र में जल और रोली मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इससे मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने की मान्यता है।
  6. कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है।
  7. तुला राशि: तुला राशि के लोग सफेद फूल, शहद और इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता और जीवन में संतुलन बना रहने की मान्यता है।
  8. वृश्चिक राशि: इस राशि पर मंगल ग्रह का प्रभाव माना जाता है। इन जातकों को सावन सोमवार पर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसे आत्मबल बढ़ाने वाला उपाय माना जाता है।
  9. धनु राशि: धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इस राशि के लोग पीले फूल, चंदन और हल्दी अर्पित करें। माना जाता है कि इससे सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
  10. मकर राशि: मकर राशि शनि ग्रह की राशि है। इस राशि के जातक काला तिल और दूध भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय मानसिक शांति और परेशानियों में कमी लाने वाला माना जाता है।
  11. कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों पर शनिदेव का प्रभाव माना जाता है। इन लोगों के लिए सरसों के तेल से अभिषेक या गन्ने का रस अर्पित करना शुभ माना गया है। इससे जीवन में स्थिरता आने की मान्यता है।
  12. मीन राशि: इस राशि पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है। मीन राशि के जातक केसर मिले जल से अभिषेक करें और पीली मिठाई का भोग लगाएं। इसे आध्यात्मिक उन्नति और शुभ फल प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।