गुरु और चंद्रमा 18 सितंबर की रात को एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में विराजमान होकर षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे। यह योग चंद्रमा के धनु राशि में गोचर के साथ ही बनेगा। आपको बता दें कि चंद्रमा 18 सितंबर की रात में 10 बजकर 45 मिनट पर धनु में गोचर करेंगे। गुरु-चंद्रमा के बीच बनने वाला षडाष्टक योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय इनको करने चाहिए, आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों आपको षडाष्टक योग के दौरान आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। धन का लेन-देन किसी विश्वासपात्र को पास रखकर ही करें। आपको षडाष्टक योग के दौरान धन का निवेश करने से भी बचना चाहिए। गलत संगति में फंसकर इस राशि के कुछ लोग पैसा बर्बाद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बड़े-बुजुर्गों के साथ वार्तालाप के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर आपको करना चाहिए अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। उपाय के तौर पर वृषभ वालों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
तुला राशि
तुला वालों आर्थिक मामलों को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 20 सितंबर तक बड़ी रकम का निवेश करने से भी आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में हर कार्य को सतर्कता से करने की जरूरत होगी वरना आपके काम पर सवाल उठाए जा सकते हैं। कुछ लोगों की सेहत भी षडाष्टक योग के चलते खराब हो सकती है। बाहर का तला-भुना भोजन करने से बचेंगे तो आपके लिए सही रहेगा। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों षडाष्टक योग के चलते आर्थिक परेशानियां आपको घेर सकती हैं जिसके कारण मानसिक तनाव भी कुछ लोगों को हो सकता है। योग-ध्यान करने से मानसिक संतुलन महसूस कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को नया काम बिना सलाह के शुरू नहीं करना चाहिए। उधार लिया था तो लेनदार आपके पीछे पड़ सकते हैं। इस राशि के जो लोग बैंकिंग, सेल्स के क्षेत्र में हैं उनको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए वरना नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को प्रयास बढ़ाने होंगे। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के लिए घर में रखें 5 चीजें, वास्तु में माना गया है इन्हें बेहद शुभ