Shani Dev: शनि ग्रह को ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है। जब भी इनकी किसी पर शुभ दृष्टि पड़ती है तो उसके जीवन में चमत्कार घटित होते हैं। शनि व्यक्ति को रंक से राजा बनाने में भी देर नहीं करते। हालांकि, इनकी क्रूर या अशुभ दृष्टि व्यक्ति को बुरी स्थिति में डाल सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आप पर शनि देव की क्रूर दृष्टि है तो किस तरह के संकेत आपको देखने को मिल सकते हैं।
शनि देव की क्रूर दृष्टि
शनि देव आपके कर्मों के हिसाब से ही आपको फल देते हैं। ये कर्म आपके वर्तमान जीवन के भी हो सकते हैं और आपके पिछले जन्म के भी। आप नीचे दिए गए संकेतों से जान सकते हैं कि शनि देव की क्रूर दृष्टि आप पर है।
- अगर बार-बार आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं आती हैं। कारोबार में हानि होती है या फिर अचानक से कोई बड़ा खर्चा सामने आ जाता है तो समझ जाइए शनि देव की क्रूर दृष्टि आप पर बनी हुई है। किसी बुरे कर्म की वजह से ऐसा हो सकता है।
- शनि की क्रूर दृष्टि व्यक्ति को रोग, बीमारियों से भी घेर सकती है। क्रूर शनि या तो आपको बार-बार बीमार करेगा या फिर कोई ऐसी बीमारी दे देगा जिससे आसानी से आप उबर नहीं पाएंगे।
- वैवाहिक जीवन में परेशानियों का आना भी शनि की क्रू दृष्टि के कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में जीवनसाथी से झगड़ा होता है और वो किसी और के साथ संबंधों में भी आ सकता है।
- जिन लोगों को डिप्रेशन या तनाव बना रहता है वो भी शनि की अशुभ दृष्टि का शिकार हो सकते हैं। वहीं बनते काम का भी अचानक से बिगड़ जाना अशुभ शनि के कारण ही होता है। शनि के क्रूर होने पर सामाजिक स्तर पर भी व्यक्ति परेशानियों का सामना कर सकता है।
ऐसे करें शनि को प्रसन्न
शनि से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ उपाय आपको आजमाने चाहिए।
- शनि को शुभ करने के लिए जरूरतमंद लोगों की आपको सेवा करनी चाहिए।
- तिल, तेल, काले कपड़े, कंबल आदि का दान करने से भी शनि अच्छे परिणाम देने लगता है।
- काले कुत्ते, कौए, गाय आदि को अन्न खिलाने से भी शनि की क्रूर दृष्टि से बचाव होता है।
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना भी शनि की बुरी स्थिति को ठीक करता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर नहीं चढ़ाएं ये 5 चीजें, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज