1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राजयोग लेकर आ रहा सितंबर 2026, शनि-गुरु की चाल लाएगी इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, तरक्की के खुल सकते हैं रास्ते

राजयोग लेकर आ रहा सितंबर 2026, शनि-गुरु की चाल लाएगी इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, तरक्की के खुल सकते हैं रास्ते

 Written By: Arti Azad
 Published : Aug 28, 2026 01:22 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 01:22 pm IST

शनि और गुरु का नवपंचम राजयोग कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के साथ नौकरी-कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। जानें किन 3 राशियों के लिए यह राजयोग सबसे ज्यादा लाभकारी रहने वाला है।

Navpancham Rajyog 2026- India TV Hindi
नवपंचम राजयोग इन 3 राशियों को दिलाएगा करियर में तरक्की Image Source : PINTEREST

ज्योतिष शास्त्र में शनि और गुरु को बेहद प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। इन दोनों की स्थिति में बदलाव का असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और भाग्य पर पड़ सकता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं, जबकि गुरु अपनी उच्च राशि में स्थित हैं। 1 सितंबर 2026 को दोनों ग्रहों के बीच विशेष कोणीय स्थिति बनने जा रही है, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद खास रह सकता है। जानें कौन सी राशियों के लिए नवपंचम राजयोग तरक्की के रास्ते खोल सकता है। वहीं, 2 सिंतबर से इन राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। 

मेष राशि

शनि और गुरु का नवपंचम राजयोग मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं और उन्हें पूरा करने में सफलता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी उपलब्धियों के कारण समाज में मान-सम्मान भी बढ़ने के संकेत हैं।

कर्क राशि

नवपंचम राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से शानदार रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारियों के लिए धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। इसका असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी पड़ेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलने के साथ सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को नवपंचम राजयोग का सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें पूरा करने में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों को लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश पूरी हो सकती है। करियर में कई नए अवसर सामने आएंगे और भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटका कोई काम भी पूरा हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 2 सितंबर को मंगल का नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों की रहेगी मौज, प्रापर्टी-बिजनेस-करियर में लाभ के बन सकते हैं योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।