1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन पूर्णिमा की रात कर लें लौंग के ये 3 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के बनेंगे योग

सावन पूर्णिमा की रात कर लें लौंग के ये 3 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के बनेंगे योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 28, 2026 11:00 am IST,  Updated : Aug 28, 2026 11:00 am IST

सावन पूर्णिमा की रात में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय आपको जरूर करने चाहिए। इन उपायों को करने से धन-धान्य की प्राप्ति आपको हो सकती है।

Sawan Purnima- India TV Hindi
सावन पूर्णिमा Image Source : INDIA TV

सावन पूर्णिमा की रात को लक्ष्मी पूजन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं लक्ष्मी पूजन में लौंग का बड़ा महत्व है। ऐसे में अगर आप पूर्णिमा की रात में लक्ष्मी पूजन के दौरान लौंग से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तो आपको माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आप धन-धान्य की भी प्राप्ति करते हैं। आइए जानते हैं लौंग से जुड़े इन उपायों के बारे में। 

आर्थिक उन्नति के लिए उपाय 

सावन पूर्णिमा की रात में आपको रात के समय माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान घर के मंदिर में एक रेशमी लाल रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए। इस लाल कपड़े में साबुत लौंग, पांच कौड़ियां और एक सुपारी आपको रखनी चाहिए। इसके बाद आपको लक्ष्मी माता की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद लाल कपड़े में रखी लौंग, कौड़ियों और सुपारी की पोटली आपको बना देनी चाहिए। इसके बाद पोटली को धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस आसान से उपाय को करने से आय के स्रोत खुलते हैं और आर्थिक उन्नति होती है। इसके साथ ही करियर-कारोबार में भी शुभ फल व्यक्ति को मिल सकते हैं।  

पारिवारिक सुख और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए उपाय 

पूर्णिमा की रात में आपको लक्ष्मी पूजन के बाद एक बर्तन में एक कपूर और दो लौंग रखकर जलाना चाहिए। इसके बाद घर के हर कोने में लौंग और कपूर का धुआं आपको फैलाना चाहिए। अंत में लौंग और कपूर को पूजा स्थल में रखकर आपको माता लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। यह उपाय आपके पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव ला सकता है और साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है। 

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मंत्र 

अगर आप चाहते हैं कि आपकी मनोकामनाएं माता लक्ष्मी पूरा करें तो आपको पूर्णिमा की रात में एक पान के पत्ते में दो लौंग रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। साथ ही आपको माता लक्ष्मी के मंत्र जो नीचे दिया गया है का जप भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात में ये उपाय करने से माता लक्ष्मी आपकी मनोकामनाएं पूरी कर सकती हैं। 

मंत्र- 'ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये नमः'

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

घर में अगर अचानक आ जाएं गाय, तितली सहित ये 4 जीव; समझ लें बदलने वाला है जीवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।