1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बेहद खतरनाक होती है शनि की महादशा में राहु की अंतर्दशा, इन उपायों से मिलेगी राहत

बेहद खतरनाक होती है शनि की महादशा में राहु की अंतर्दशा, इन उपायों से मिलेगी राहत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 07, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 04:01 pm IST

शनि की महादशा में राहु की अंतर्दशा 2 साल 10 महीने से अधिक समय तक रहती है। इस समयावधि के दौरान व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना जीवन में करना पड़ सकता है। शनि-राहु मिलकर आर्थिक, पारिवारिक और करियर के क्षेत्र में चुनौतियां पैदा कर सकते हैं।

Shani-Rahu dasha- India TV Hindi
शनि की महादशा में राहु की अंतर्दशा Image Source : FREEPIK

शनि और राहु दोनों ऐसे ग्रह हैं जिनको लेकर लोगों के मन में भय रहता है। ऐसे में जब ये दोनों ग्रह एक साथ दशा-अंतर्दशा में होते हैं तो व्यक्ति के जीवन पर इसका प्रभाव क्या होता है, इसके बारे में हम आज आपको बताएंगे। आपको बता दें कि शनि की महादशा में राहु की अंतर्दशा का समय 2 साल 10 महीने और 6 दिन होता है, यानि लगभग 3 साल। आइए जान लेते हैं कि शनि की महादशा में राहु की अंतर्दशा का फल। 

शारीरिक और मानसिक परेशानियां

शनि की महादशा 19 सालों तक चलती है और इस महादशा के दौरान लगभग तीन साल के लिए राहु अंतर्दशा में होते हैं। इस दौरान व्यक्ति को शारीरिक रूप से दिक्कतें आ सकती हैं। बेवजह की मानसिक चिंताओं से व्यक्ति घिरा रह सकता है। कर्म करते हुए भी मन में निराशा का भाव बना रहता है। 

आर्थिक हानि

शनि-राहु की दशा में व्यक्ति आर्थिक परेशानियों का सामना भी कर सकता है। धन को लेकर अच्छा बजट प्लान करने के बाद भी दिक्कतें जीवन में आ सकती हैं। बेवजह की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। इस दौरान कानूनी मामलों के कारण भी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ने के आसार रहते हैं। 

दुर्घटनाएं होने की आशंका

शनि की महादशा में जब भी राहु की अंतर्दशा आए तो व्यक्ति को वाहन आदि भी बेहद संभलकर चलाना चाहिए। इन दोनों क्रूर ग्रहों के एक साथ होने के कारण दुर्घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही चोट लगने की भी आशंका होती है। 

शनि और राहु के बुरे प्रभावों से कैसे बचें 

शनि की महादशा में जब राहु की अंतर्दशा चल रही हो तो नीचे दिए गए उपाय व्यक्ति को करने चाहिए। 

  • इस दौरान सरसों का तेल, काले कपड़े, काले तिल दान करने से अशुभ प्रभावों से आप बच सकते हैं। 
  • हनुमान चालीसा का पाठ शनि-राहु की दशा के दौरान करना चाहिए। 
  • योग-ध्यान करने से मानसिक समस्याओं से व्यक्ति को छुटकारा मिलता है। 
  • इस दौरान अगर आप जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं तो आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? यहां मिलेगी राखी बांधने के समय के बारे में सही जानकारी

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी से पहले घर में ले आएं ये चीजें, श्रीकृष्ण प्रसन्न हो बरसाएंगे कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।