1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार के दिन कभी न खरीदें ये 5 चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान, शनि देव भी जाएंगे रूठ

शनिवार के दिन कभी न खरीदें ये 5 चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान, शनि देव भी जाएंगे रूठ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 14, 2024 05:27 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 10:54 am IST

शनिवार के दिन कई लोग खरीदारी करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदना इस दिन शुभ नहीं माना जाता। इन चीजों को खरीदना शनि देव को नाराज कर सकता है, आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Shani Dev- India TV Hindi
Shani Dev Image Source : FILE

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्तों के द्वारा शनि देव की पूजा की भी जाती है। हालांकि कुछ ऐसे नियम भी हैं जिनका पालन इस दिन करना बहुत जरूरी होता है। जैसे इस दिन शनि की पूजा करने वालों को कभी भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी खरीदारी करना इस दिन भारी पड़ सकता है। माना जाता है कि शनि से संबंधित चीजों को इस दिन खरीदने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। 

शनिवार को गलती से भी न खरीदें ये चीजें

  • लोहा शनि देव की धातु मानी जाती है, इसलिए गलती से भी इस दिन लोहा या लोहे से बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप लोहे से बनी चीजें शनिवार के दिन खरीदते हैं तो, जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। इसकी वजह से आपका आर्थिक पक्ष भी डगमगा सकता है, इसलिए गलती से भी शनिवार के दिन लोहा खरीदने से बचें। 
  • शनिवार के दिन आपको नमक भी खरीदकर नहीं लाना चाहिए। अगर आप नमक घर में लाते हैं तो नकारात्मकता घर परिवार में छा सकती है। इसके साथ ही किसी अगल-बगल में रहने वाले पड़ोसी से भी नमक इस दिन नहीं मांगना चाहिए। 
  • इस दिन नुकीली चीजें जैसे- सुई, कैंची, छुरी आदि भी घर में खरीदकर नहीं लानी चाहिए। ऐसा करना आपके परिवार के माहौल को बिगाड़ सकता है, इन चीजों की खरीदारी अगर आप शनिवार के दिन करते हैं तो, घर परिवार में कलह-कलेश हो सकते हैं। साथ ही घर के लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए नुकीली चीजों को गलती से भी शनिवार के दिन न खरीदें। 
  • जूते-चप्पल की खरीदारी करना भी इस दिन शुभ नहीं माना जाता। अगर आप इस दिन जूते-चप्पल खरीदते हैं तो धन संचित करने में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। इसके साथ ही झाडू खरीदने से भी इस दिन बचना चाहिए।
  • काला रंग शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है, इसलिए आपको कभी भी शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र नहीं खरीदने चाहिए। काले रंग के कपड़े अगर आप इस दिन खरीदते हैं तो कई मानसिक समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। 
  • शनिवार के दिन शनि देव की पूजा के दौरान सरसों का तेल उन्हें अर्पित किया जाता है। इसलिए शनिवार के दिन आपको कभी भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। तेल की खरीदरी करने की वजह से शनि देव तो अप्रसन्न होते ही हैं, साथ ही आपकी सेहत पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

आखिर क्यों नहीं होती सृष्टि के रचनाकार ब्रह्मा जी की पूजा? पूरी दुनिया में है इनका केवल एक मंदिर 

Nirjala Ekadashi 2024: 24 एकादशियों का फल देती है निर्जला एकादशी, इस व्रत को करने से पहले जान लें सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।