Shaniwar Daan Niyam: शनिवार के दिन को शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा के साथ ही लोग सरसों के तेल का दान भी शनि कृपा प्राप्त करने के लिए करते हैं। हालांकि आपको इस दिन सरसों के तेल का दान करने से पहले कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए, वरना यह दान व्यर्थ जा सकते हैं। आज इसके के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
सरसों का तेल दान करने से पहले जान लें ये बातें
स्वच्छता का रखें ख्याल- शनि देव सत्य और स्वच्छता पसंद करते हैं इसलिए शनिवार के दिन अगर सरसों के तेल का दान करना चाहते हैं तो इस दिन स्वच्छता का भी अवश्य ध्यान रखें। सुबह स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। तभी आपको दान का पूरा पुण्य प्राप्त होगा। साथ ही आपको सरसों के तेल का दान स्वच्छ बर्तन में लेकर ही करना चाहिए।
इस्तेमाल किया तेल न करें इस्तेमाल- अगर आप अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले सरसों के तेल में से लेकर तेल का दान करते हैं तो इसे सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से शनि दोष दूर होने की बजाय बढ़ सकता है और साथ ही राहु-केतु के प्रकोप का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। सरसों के तेल का दान करने के लिए लिए आपको अलग से सरसों का तेल खरीदकर रखना चाहिए।
शनिवार के दिन तेल खरीदकर न करें दान- शनिवार का दिन तेल के दान के लिए शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन गलती से भी आपको तेल खरीदना नहीं चाहिए। ऐसा करने से शनि रूठ सकते हैं। शनिवार के दिन दान करना चाहते हैं तो एक-दो दिन पहले ही तेल खरीदकर आपको रख देना चाहिए।
दान करने से पहले देखें अपनी छाया- शनिवार के दिन अगर आप सरसों के तेल का दान कर रहे हैं तो दान करने से पहले एक लोहे के बर्तन में आपको तेल लेना चाहिए और उसमें अपनी छाया देखनी चाहिए। इसके बाद ही तेल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि के सभी दोष दूर होते हैं और शनि प्रसन्न होकर आपके जीवन में संतुलन लाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: