1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shoe Rack Direction: कहीं आप भी गलत दिशा में तो नहीं रख रहे जूते-चप्पल? आज ही बदलें शू रैक की जगह, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी!

Shoe Rack Direction: कहीं आप भी गलत दिशा में तो नहीं रख रहे जूते-चप्पल? आज ही बदलें शू रैक की जगह, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 06, 2026 10:01 am IST,  Updated : May 06, 2026 11:25 am IST

Shoe Rack Direction: अधिकतर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर ही जूते-चप्पल उतार देते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो कहीं भी जूते निकाल देना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। जिससे घर-परिवार में परेशानियां आने लगती हैं। तो ऐसे में हम आपको शू रैक रखने की सही दिशा के बारे में बताएंगे जिससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहे।

vastu- India TV Hindi
क्या मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखने चाहिए? Image Source : INDIA TV

Shoe Rack Direction: सबसे पहले तो ये जान लें कि जूते-चप्पल कभी भी बिखेर कर नहीं रखने चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसके लिए घर में एक अलग से रैक होनी चाहिए जिसमें व्यवस्थित तरीके से जूते-चप्पल रखे जाने चाहिए। अब सवाल ये आता है कि शू रैक रखने के लिए कौन सी जगह और दिशा सबसे बेस्ट होती है। तो आपको बता दें कि जूते-चप्पल की अलमारी रखने के लिए सबसे बेस्ट दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी जाती है। 

दक्षिण-पश्चिम दिशा में शू रैक रखने के फायदे

शू रैक रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस दिशा में शू रैक रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सदैव सुख-शांति का माहौल बन रहा है। इसके अलावा आप चाहें तो दक्षिण दिशा में भी जूते-चप्पल की अलमारी रख सकते हैं। 

शू रैक रखने की बेस्ट जगह

जूते-चप्पल की रैक रखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान घर का मुख्य हॉल या बरामदे का दक्षिण-पश्चिम कोना माना जाता है। लेकिन अगर किसी कारण यहां शू रैक नहीं रख पा रहे हैं तो फिर आप इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखें। ध्यान रहे इसे प्रवेश द्वार के अंदर की तरफ नहीं बल्कि बाहर की तरफ रखना है। 

मुख्य द्वार पर शू रैक रखने से क्यों बचना चाहिए?

कहते हैं घर के मुख्य द्वार पर शू रैक या जूते-चप्पल रखने से तरक्की में रुकावटें आ सकती हैं। यदि यहां जूतों का ढेर लगा रहता है, तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यही कारण है कि प्रवेश द्वार पर शू रैक रखने से मना किया जाता है। लेकिन अगर किसी कारण आपको यहां शू रैक रखना पड़ रहा है तो इसे व्यवस्थित तरीके से रखें। साथ ही ऐसी शू रैक खरीदें जो बंद हो जाती हो। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Nakshatra Parivartan: 17 मई को शनि की रेवती नक्षत्र में एंट्री, इन 4 राशि वालों की रातों-रात पलटेगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।