1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Solar New Year 2026: सोलर नव वर्ष की भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? जान लें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Solar New Year 2026: सोलर नव वर्ष की भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? जान लें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 13, 2026 08:15 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 08:15 pm IST

Solar New Year 2026: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल 2026 को मेष राशि में गोचर करेंगे और सोलर नव वर्ष की शुरुआत होगी। सोलर नव वर्ष की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे।

Solar New Year 2026- India TV Hindi
सोलर नव वर्ष 2026 Image Source : FREEPIK

Solar New Year 2026: सोलर नव वर्ष की शुरुआत 14 अप्रैल 2026 से हो रही है। आपको बता दें कि जब भी सूर्य ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में संचार करते हैं तो सोलर नववर्ष की शुरुआत होती है। सोलर नव वर्ष कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और साथ ही जीवन के अनेक क्षेत्रों में सफलता भी ये राशियां प्राप्त कर सकती हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

सोलर नव वर्ष में आपको बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सूर्य आपकी ही राशि में उच्च अवस्था में होंगे इसलिए आपकी नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा। इसलिए करियर के क्षेत्र में आप जबरदस्त परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा और आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। 

मिथुन राशि  

बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सोलर नव वर्ष नए अवसर लेकर आएगा। आपके जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव दूर होंगे। किस्मत का साथ आपके साथ बना रहेगा जिसके चलते अटकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इस राशि के जातकों को धन-धान्य की भी प्राप्ति होगी। बीते समय में किया गया निवेश बड़ी धन राशि बनकर आपके पास लौट सकता है। 

सिंह राशि  

सोलर नव वर्ष के पहले महीने में सूर्य उच्च राशि में होंगे इसलिए मेहनत का अच्छा परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। भाग्य का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों को बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा अर्जित करने वाले विद्यार्थी बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी शुभ फलों की आपको प्राप्ति होगी। 

धनु राशि  

सोलर नव वर्ष में भाग्य का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग कला या खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं उनको बड़ी उपल्धियां मिल सकती हैं। आप खुद को आत्मविश्वास से भरा और फिट पाएंगे। किस्मत भी आपके साथ खड़ी है। इस साल में कुछ गणमान्य लोगों से आपकी नजदीक बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Mesh Sankranti: 14 अप्रैल को करें सूर्य देव के 5 अद्भुत मंत्रों का जप, नहीं होगा कभी अमंगल

Baisakhi 2026: 14 अप्रैल को ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें इस पर्व का इतिहास और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।