1. Hindi News
  2. धर्म
  3. करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिल सकते हैं शुभ परिणाम, बस सोमवार को कर लें 5 आसान उपाय

करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिल सकते हैं शुभ परिणाम, बस सोमवार को कर लें 5 आसान उपाय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 26, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 10:57 pm IST

सोमवार के शुभ दिन पर अगर आप कुछ आसान से उपाय करते हैं तो आपको करियर और आर्थिक क्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Somvar Ke Upay- India TV Hindi
सोमवार के उपाय Image Source : PEXELS

सोमवार के दिन को भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलाप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही इस दिन पर कुछ उपाय आपके आर्थिक और करियर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने वाले भी साबित होते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

उपाय

  • यदि आपको व्यापार में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में मेहनत करने के बावजूद भी लाभ नहीं मिल पा रहा। साथ ही आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका आत्मविश्वास भी कम होता चला जा रहा है तो इसके लिये आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल अपने पास रख लेने चाहिए और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें। सोमवार के दिन ऐसा करने से आपके व्यापार में लाभ होना शुरू हो जाता है साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है। 
  • आप आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित आपको करना चाहिए। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही आपको भगवान शिव के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'ॐ नम: शिवाय' इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें। इसके साथ ही अन्य शिव मंत्रों का जप भी आप कर सकते हैं। सोमवार के दिन ऐसा करना आपकी आमदनी में तो बढ़ोतरी करेगा ही साथ ही शिव कृपा से जीवन के हर क्षेत्र में आपको सुधार देखने को मिल सकते हैं। 
  • हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन आपको जलवेतस, यानी केन के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए, उसकी उपासना करनी चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोमवार के दिन आप जलवेतस, यानी केन के पेड़ को, उसकी लकड़ियों को या उसकी लकड़ी से बने फर्नीचर को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। अगर उपासना के लिये आपको जलवेतस, यानी केन का पेड़ न मिले तो इंटरनेट से उसकी फोटो डाउनलोड करके, उसके दर्शन कर लें। आपका पूरा दिन अच्छा बीतेगा और आपको जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल होगी।
  • जब हम काफी मेहनत करने के बाद भी अच्छे परिणाम नहीं पाते तो हमें बहुत गुस्सा आता है। कई बार ऐसा भी होता है कि आपको याद सब कुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति आपके साथ भी है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें। सोमवार के दिन ऐसा करने से आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा, साथ ही आपकी स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी। 
  • अगर किसी परेशानी का हल नहीं मिल रहा, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।  सोमवार के दिन ऐसा करने से आपकी जो भी परेशानी होगी, उसका हल आपको शिव कृपा से मिल जाएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

5 अगस्त को कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, मेष-तुला सहित 4 राशियों को धन लाभ और पदोन्नति मिलने के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।