1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य, बुध और गुरु के मिलने से बनेगा शक्तिशाली ब्रह्मा आदित्य योग, इन 3 राशियों के जीवन में होंगे चमत्कार

सूर्य, बुध और गुरु के मिलने से बनेगा शक्तिशाली ब्रह्मा आदित्य योग, इन 3 राशियों के जीवन में होंगे चमत्कार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 13, 2025 11:52 am IST,  Updated : Jun 13, 2025 11:52 am IST

सूर्य ग्रह 15 जून को मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के गोचर करते ही मिथुन राशि में बुध और गुरु के साथ सूर्य त्रिग्रही युति बनाएंगे। इस युति से किन राशियों को लाभ प्राप्त हो सकता है, आज हम आपको इसकी जानकारी देंगे।

Brahma Aaditya Yog- India TV Hindi
ब्रह्म आदित्य योग Image Source : SOCIAL

सूर्य ग्रह 15 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां बुध और गुरु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य के मिथुन राशि में आने पर सूर्य-बुध और गुरु का त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को ब्रह्मा आदित्य योग का नाम दिया गया है। यह योग बेहद शक्तिशाली माना गया है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में बेहद सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। 

मिथुन राशि 

सूर्य, गुरु और बुध आपकी ही राशि में त्रिग्रही युति बनाएंगे। इसके प्रभाव से आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपमें आत्मविश्वास की अधिकता देखने को मिलेगी जिससे करियर में चमत्कारी बदलाव आ सकते हैं। अचानक से इस राशि के कुछ जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। वहीं बीते समय में की गई मेहनत का भी उचित परिणाम आपको प्राप्त होगा। इस राशि के कारोबार भी मुनाफा कमा सकते हैं। अपनी कला और रचनात्मक क्षमता से कुछ लोग देश-दुनिया में नाम कमा सकते हैं। 

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों के जीवन में भी त्रिग्रही युति का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु जहां आपके ज्ञान में इजाफा करेंगे वहीं सूर्य आपके विचारों को शक्ति देंगे। इस दौरान आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे और प्रतिद्वंदियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे। सेहत में भी सिंह राशि के जातकों को सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में उन्नति पाने के आपके प्रयास भी इस दौरान सफल होंगे। कुछ लोग अपना व्यवसाय शुरू करने में कामयाब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। 

धनु राशि

गुरु के साथ सूर्य का मिलना आपके जीवन की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकता है। आपके कई उलझे मुद्दे सुलझ सकते हैं। चमत्कारी रूप से आप समाज के बीच चर्चा का विषय बन सकते हैं। लेखन, गायन वादन के क्षेत्र में हैं तो आपकी कोई रचना वायरल हो सकती है। इस राशि के जातक अपने घर के लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलेंगे जिससे घर में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात सामाजिक स्तर पर हो सकती है। कुछ जातकों की ख्वाहिशें त्रिग्रही योग के दौरान पूरा होने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर हर जातक को करने चाहिए ये पाठ, घर में दौड़ी चली आती है शुभता

Kailash Mansarovar: यम द्वार से प्रारंभ होती है कैलाश पर्वत की परिक्रमा, यदि इस द्वार पर किसी ने बिताई रात तो हो जाएगी मौत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।