1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य के मेष राशि में जाते ही मीन में बनेगा चतुर्ग्रही योग, 14 अप्रैल के बाद 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

सूर्य के मेष राशि में जाते ही मीन में बनेगा चतुर्ग्रही योग, 14 अप्रैल के बाद 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 12, 2025 08:18 am IST,  Updated : Apr 12, 2025 08:18 am IST

सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही राशिचक्र की 3 राशियों के जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Chaturgrahi Yog- India TV Hindi
चतुर्ग्रही योग Image Source : FREEPIK

सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के राशि बदलते ही मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। मीन राशि में शनि, राहु, शुक्र और बुध इस योग का निर्माण करेंगे। बुध और शुक्र शनि के मित्र हैं वहीं शुक्र की भी शनि और बुध से मित्रता है। बुध और के संबंध भी इन ग्रहों के साथ अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में मीन राशि में चतुर्ग्रही योग का बनना कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि चतुर्ग्रही योग से किन राशियों के लोग लाभ पाएंगे। 

वृषभ राशि

चतुर्ग्रही योग आपके लाभ भाव में बनेगा और इसमें आपकी राशि के स्वामी शुक्र भी शामिल होंगे। चतुर्ग्रही योग के बनने से करियर क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, मेहनत का उचित परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। बड़े भाई-बहन आपको मार्गदर्शन कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन आपके पद और आमदनी में बढ़ोतरी करेगा। धन-धान्य की स्थिति भी 14 अप्रैल के बाद बेहतर होगी। 

मिथुन राशि 

चतुर्ग्रही योग आपके जीवन में नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। बीते समय में किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आप सही समय पर सही जगह पर होंगे और अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। आपके अच्छे कार्य को देखकर कार्यक्षेत्र में बॉस का रवैया आपके प्रति सकारात्मक होगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर भी समय अनुकूल है, आप जितना पैसा कमाएंगे उसका बड़ा हिस्सा संचित भी कर पाएंगे। पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। 

कुंभ राशि 

आपके लिए चार ग्रहों की युति बेहद फादयदेमंद साबित होगी। आर्थिक पक्ष से जुड़ी चिंताओं का अंत इस दौरान हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में भी अच्छे बदलाव दिखेंगे। मानसिक रूप से आप शांति और स्थिर होंगे जिससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के लोगों के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आप प्रयास करेंगे और सफलता भी आपको मिलेगी। कुछ लोग प्रेम के रिश्ते को विवाह के बंधन में बांध सकते हैं। नवविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक होने के योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

आनंदपुर धाम क्यों फेमस है जहां पीएम मोदी भी गए, किसकी पूजा होती है?

Surya Gochar: मेष राशि में सूर्य का गोचर 3 राशियों के लिए प्रतिकूल, 14 अप्रैल के बाद बढ़ेंगी चिंताएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।