1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य 6 जुलाई को बदलेंगे नक्षत्र, 2 राशियों के करियर में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, 20 जुलाई तक रहें सतर्क

सूर्य 6 जुलाई को बदलेंगे नक्षत्र, 2 राशियों के करियर में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, 20 जुलाई तक रहें सतर्क

 Published : Jul 05, 2026 02:26 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 02:26 pm IST

सूर्य ग्रह 6 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से दो राशियों को करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का साममा करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां और क्या सावधानियां इनको बरतनी चाहिए।

Surya Nakshatra Gochar- India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र गोचर Image Source : MAGNIFIC

ग्रहों के राजा सूर्य 6 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे 20 जुलाई तक सूर्य पुनर्वसु में ही रहेंगे। सूर्य का यह गोचर हालांकि मित्र ग्रह के नक्षत्र में होगा परंतु राशिचक्र की 2 राशियों के लिए यह गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही सेहत पर भी इन राशियों को ध्यान देना होगा और धन से जुड़े मामलों को लेकर भी सतर्कता बरतनी होगी। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां और सूर्य की प्रतिकूलता को दूर करने के लिए इनको क्या उपाय 20 जुलाई तक करने चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

करियर के मोर्च पर भ्रम की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके प्रतिकूल हो सकता है और आपके काम पर सीनियर्स की नजर हो सकती है। इसलिए हर काम आपको बेहद सावधान की साथ करना चाहिए। दबाव में जॉब बदलने का फैसला न लें बल्कि किसी अनुभवी से बातचीत करें। सहकर्मियों से तालमेल बिठाकर चलेंगे तो स्थिति आपके अनुकूल भी हो सकती है। क्रोध पर आपको काबू रखने की आवश्यकता होगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी भी तरह का सौदा करने से पहले दस्तावेज अच्छे से जांच लेने चाहिए। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान रखें। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए। 

मकर राशि

इस राशि के कुछ सरकारी कर्मचारियों को न चाहते हुए भी तबादले पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। आपके आर्थिक पक्ष के लिए भी यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता, धन का लेन-देन आपको सोच-समझकर करना होगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। 20 जुलाई तक नया काम शुरू करने के विचार को स्थगित कर दें तो अच्छा रहेगा। इस राशि वालों को अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा, योग ध्यान को दिनचर्या में शामिल करेंगे तो आपको सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैंइसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

बुध-गुरु के बीच 7 जुलाई को बनेगा द्विद्वादश योग, 3 राशियों के जीवन में अचानक आ सकते हैं बड़े बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।