Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya-Shani Yuti: सूर्य-शनि की युति 4 राशियों को करेगी बेहाल, 15 मार्च से करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा बेहद सतर्क

Surya-Shani Yuti: सूर्य-शनि की युति 4 राशियों को करेगी बेहाल, 15 मार्च से करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर रहना होगा बेहद सतर्क

Written By: Naveen Khantwal Published : Mar 06, 2026 06:37 am IST, Updated : Mar 06, 2026 06:37 am IST

Surya-Shani Yuti: सूर्य ग्रह 15 मार्च 2026 को मीन राशि में गोचर करेंगे जहां शनि पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में शनि और सूर्य की युति होगी। इस युति के प्रभाव से कुछ राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Surya-Shani Yuti- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूर्य-शनि युति

Surya-Shani Yuti: सूर्य और शनि के बीच भले ही पिता-पुत्र का संबंध हो लेकिन ज्योतिष में इन्हें एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। इसलिए जब भी ये दोनों ग्रह एक राशि में युति करते हैं तो कुछ लोगों के जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। 15 मार्च के दिन सूर्य के मीन राशि में गोचर के साथ ही सूर्य-शनि के बीच युति होगी, यह युति अप्रैल मध्य माह तक बनी रहेगी। इस युति का प्रतिकूल प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।  

मेष राशि 

सूर्य-शनि की युति आपके द्वादश भाव में बनेगी। इस युति के चलते आपको करियर के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर उन लोगों को जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं या विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं। आपको हर फैसला बेहद-सोच-समझकर लेने की आवश्यकता होगी। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव इस दौरान आ सकते हैं इसलिए पार्टनर के साथ वार्तालाप सोच समझकर करें। आर्थिक पक्ष को सुधारने के लिए सही बजट बनाकर आपको आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। 

सिंह राशि 

आपकी राशि से अष्टम भाव में सूर्य और शनि की युति होगी। इस युति के चलते आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपके राशि के स्वामी सूर्य, शनि ग्रह के साथ युति बनाकर कमजोर अवस्था में होंगे। धन से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय आपको इस दौरान नहीं लेना चाहिए, वरना आर्थिक हानि हो सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने काम पर फोकस करना होगा। गलत संगति से बचने की आपको आवश्यकता होगी। 

तुला राशि 

आपके शत्रु सूर्य-शनि की युति के चलते सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए आंख मूंदकर किसी पर भी इस दौरान भरोसा न करें। कोई करीबी ही आपको धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से खुद को दूर रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। फिजुलखर्ची से भी आपको बचना होगा नहीं तो आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। काल्पनिक दुनिया से बाहर निकलकर आपको वास्तविकता के धारातल पर आना होगा तभी जीवन में सुधार दिखेगा।  

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों का संचित धन किसी अनावश्यक वजह से खर्च हो सकता है। पैतृक कारोबार करने वालों को हर कदम फूंक-फूंककर रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। यात्राओं के दौरान सावधान रहें कोई कीमती वस्तु खो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपका गलत निर्णय आपको विपरीत परिस्थिति में डजाल सकता है, इसलिए संभलकर रहें। सेहत को लेकर भी चिंताएं बढ़ सकती हैं, स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा। 

सूर्य-शनि की युति में ये उपाय दिलाएंगे लाभ

  • माता-पिता की सेवा करने से सूर्य-शनि की युति के बुरे प्रभाव दूर हो सकते हैं। 
  • मंगलवार, शनिवार और रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • सूर्य देव को जल का अर्घ्य चढ़ाएं। 
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाने से सूर्य-शनि की युति के बुरे प्रभाव दूर होंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Palmistry: आपकी हथेली में भी है V का निशान, जानें हाथ में इसका होना किस बात का संकेत है

Budh Nakshatra Gochar: मार्च के दूसरे हफ्ते में राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, 3 राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सोच-समझकर लें हर फैसला

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement