1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Tambe Ka Kada: तांबे का कड़ा 3 राशियों के लिए होता है बेहद भाग्यशाली, पहनते ही दिखने लगते हैं अच्छे बदलाव

Tambe Ka Kada: तांबे का कड़ा 3 राशियों के लिए होता है बेहद भाग्यशाली, पहनते ही दिखने लगते हैं अच्छे बदलाव

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 03, 2026 09:32 am IST,  Updated : May 03, 2026 09:32 am IST

Tambe Ka Kada: ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए तांबा वरदान की तरह साबित होता है। इस राशि के लोग अगर तांबे का कड़ा पहन लें तो इनको जीवन में शुभ फल मिलने लगते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Tambe Ka Kada- India TV Hindi
तांबे का कड़ा Image Source : CANVA

Tambe Ka Kada: ज्योतिष शास्त्र में तांबा शुभ धातुओं में से एक है। इसे मंगल ग्रह की धातु कहा जाता है। हालांकि यह धातु सभी राशियों के लिए शुभ नहीं होती लेकिन कुछ राशियों के लिए ये बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आपकी राशि भी इनमें से एक है तो तांबा पहनकर आप भी जीवन में शुभ फल पा सकते हैं। 

 

मेष राशि 

मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। वहीं तांबा मंगल की ही धातु है। ऐसे में अगर मेष राशि के लोग तांबा पहनते हैं तो उन्हें ऊर्जा प्राप्त होती है। इनको करियर से लेकर पारिवारिक जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं और क्रोध भी नियंत्रण में रहता है। तांबा पहनकर मेष वालों के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इसलिए इनके लिए तांबा पहनना बेहद शुभ माना जाता है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य और मंगल के बीच मित्रता का संबंध है। इसलिए सिंह राशि के जातकों के लिए भी तांबा बेहद शुभ धातु होती है। तांबा पहनने से सिंह राशि के लोगों को जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। किस्मत का इनको साथ मिलने लगता है और बिगड़े काम भी बन जाते हैं। तांबा पहनने से सिंह वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है  और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। 

धनु राशि 

धनु राशि के स्वामी गुरु और मंगल के बीच भी मित्रता का संबंध है। साथ ही धनु भी अग्नि तत्व की राशि है इसलिए तांबा इनके लिए भी बेहद शुभ होता है। तांबा पहनने से इनकी सेहत में बेहद अच्छे बदलाव आते हैं साथ ही जीवन का आनंद ये ले पाते हैं। तांबा पहनने से किस्मत का साथ धनु वालों को मिलता है और आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होती है। तांबा इनके जीवन से नकारात्मकता को भी दूर कर देता है।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती ढैय्या और साढ़ेसाती से प्रभावित 5 राशियों के लिए बेहद खास, 4 कार्यों को करने से चमक उठेगी किस्मत

Chalisa Yog 2026: चालीसा योग भरेगा झोली! 4 मई से बुध-शुक्र का दुर्लभ योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।