1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 13 June 2025: मूलांक 5 वालों में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव, इन लोगों के लिए भी शानदार रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 13 June 2025: मूलांक 5 वालों में दिखेंगे सकारात्मक बदलाव, इन लोगों के लिए भी शानदार रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 13, 2025 06:23 am IST,  Updated : Jun 13, 2025 06:23 am IST

Numerology 13 June 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (13 जून 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

Numerology 13 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 21 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 12 मिनट पर गुरु आर्द्रा नक्षत्र मे प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आप अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से सभी काम योजना बनाकर व्यवस्थित कर लेंगे। इससे ताजगी महसूस करेंगे।
  • मूलांक 2. आज मन लगाकर काम करने और अनुभवी लोगों की मदद से आपको फायदा मिलेगा।
  • मूलांक 3. आज किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय बिताने से आपको बहुत सुकून मिलेगा।
  • मूलांक 4. आज पुरानी गलतियों से सीखने और जीवनशैली में बदलाव लाने से आपको परेशानियों से राहत मिलेगी।
  • मूलांक 5. आज खास लोगों के साथ मुलाकात से आपकी पर्सनैलिटी और विचारों में भी नयापन आएगा।
  • मूलांक 6. आज परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी मिलेगी।
  • मूलांक 7. आज घर से जुड़े किसी काम में खर्चा ज्यादा हो सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा।
  • मूलांक 8. कोई भी काम जो आप कर रहे हैं इसे सही समय पर काम निपटाने की कोशिश करेंगे।
  • मूलांक 9. अपने कामों पर ध्यान देंगे और कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेंगे साथ ही जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Surya Gochar 2025: करियर और आर्थिक जीवन पर पड़ेगा सूर्य गोचर का प्रभाव, 15 जून के बाद सावधान रहें ये 4 राशियां

Kailash Mansarovar: यम द्वार से प्रारंभ होती है कैलाश पर्वत की परिक्रमा, यदि इस द्वार पर किसी ने बिताई रात तो हो जाएगी मौत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।