1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 16 January 2025: मूलांक 2 और 7 वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 16 January 2025: मूलांक 2 और 7 वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 16, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jan 16, 2025 06:30 am IST

Numerology 16 January 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (16 जनवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

Numerology 16 January 2025: आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 1 बजकर 6 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। अंक ज्योतिष ज्योतिष जिसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- जो लोग वर्क-फ्रॉम होम कर रहे हैं उनका काम अच्छा चलेगा। आज आपमें ऊर्जा की अधिकता देखने को मिलेगी। 
  • मूलांक 2- नवविवाहित दंपत्ति आज परिवार को खुश होने की वजह देंगे। साथ ही आप पार्टनर के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। 
  • मूलांक 3- संतान की अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। साथ ही परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे।
  • मूलांक 4- धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, परिवार में धार्मिक अनुष्ठान का योग बना है।
  • मूलांक 5- आज किसी की मदद करेंगे, जिससे आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे।
  • मूलांक 6- आज किताब पढने में आपकी रूचि बढ़ेगी, इससे आपको कुछ सीखने को मिलेगा।
  • मूलांक 7- आज किसी बिसनेस डील को फाइनल करने में आपको सफलता मिलेगी।
  • मूलांक 8- सोशल मीडिया पर आपके नए दोस्त बनेंगे, जिससे आपके फॉल्लोवर्स में वृद्धि होगी।
  • मूलांक 9- आपको मानसिक रूप से फिट रहने के लिए आज से मेडिटेशन करने की आदत डालनी चाहिए।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शाही स्नान को अमृत स्नान नाम क्यों दिया गया, क्या है इसके पीछे का लॉजिक, समझिए

Mahakumbh 2025: कैसे और क्यों की गई अमृत की खोज? महाकुंभ से सीधा है इसका संबंध; जानिए पौराणिक कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।