1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 6 जून: पैसों से जुड़ी समस्या से मुक्ति पाएंगे ये मूलांक वाले, जानिए बाकियों का हाल

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 6 जून: पैसों से जुड़ी समस्या से मुक्ति पाएंगे ये मूलांक वाले, जानिए बाकियों का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 06, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 06, 2024 06:30 am IST

Numerology 6 June 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (6 जून 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 6 June 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक धृति योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज आप मनपसंद खरीदारी करेंगे, आपकी ख़ुशी देखने लायक होगी।

मूलांक-2 फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा । जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मूलांक-3 आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। जिससे विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे।
मूलांक-4 किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी, उससे मिलकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।
मूलांक-5 आज का दिन आपके लिये शानदार रहेगा । किसी नई योजना को बनाने में सफल होगे। 
मूलांक-6 आज आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा इसलिए आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।
मूलांक-7 आज आपके व्यापार में सब अच्छा रहेगा, आप देखरेख की पूरी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।
मूलांक-8 आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती हैं, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी।
मूलांक-9 आज आप अपनी योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करेंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत इन चीजों के बिना रह जाएगा अधूरा, अभी देख लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Shani Jayanti: क्या है शनि कवच? इसका पाठ करने से होंगे भय मुक्त, जीवन की हर बाधा से मिलेगी मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।