1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Trigrahi Yuti: सूर्य-शनि और शुक्र की त्रिग्रही युति 14 अप्रैल तक 3 राशियों को करेगी परेशान, सेहत और करियर को लेकर रहें सतर्क

Trigrahi Yuti: सूर्य-शनि और शुक्र की त्रिग्रही युति 14 अप्रैल तक 3 राशियों को करेगी परेशान, सेहत और करियर को लेकर रहें सतर्क

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 02, 2025 10:32 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 10:32 am IST

Trigrahi Yuti: सूर्य-शनि और शुक्र ग्रह 14 अप्रैल तक मीन राशि में त्रिग्रही युति बनाएंगे। इस युति के चलते कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Trigrahi Yuti- India TV Hindi
सूर्य-शुक्र-शनि युति Image Source : SOCIAL

Trigrahi Yuti: अप्रैल के महीने में 14 तारीख तक मीन राशि में सूर्य-शनि और शुक्र की त्रिग्रही युति बनी रहेगी। आत्मा के कारक ग्रह सूर्य के साथ शुक्र और शनि का होना कुछ राशियों की जिंदगी में परेशानियां पैदा कर सकता है। यह त्रिग्रही युति प्रेम संबंध, करियर और स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है। ऐसे में कुछ राशियों को इन पक्षों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जान लेते हैं कि किन राशियों के लिए सूर्य-शनि और शुक्र की युति प्रतिकूल साबित हो सकती है। 

सिंह राशि 

आपके राशि के स्वामी सूर्य मीन राशि में शत्रु ग्रह शनि और शुक्र के साथ विराजमान हैं। ऐसे में 14 अप्रैल तक आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर का तला-भुना भोजन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। करियर के क्षेत्र में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं, सहकर्मी आपकी कमियों का जिक्र सीनियर्स से कर सकते हैं। आपको सतर्कता से हर कार्य ऑफिस में करना होगा। हालांकि इस युति के चलते कड़ी मेहनत कर रहे लोगों को अच्छा फल अवश्य मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

तुला राशि 

घर के माहौल को लेकर कुछ चिंताएं आपके मन में हो सकती हैं। परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव मिटाने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। सूर्य-शनि और शुक्र के एक साथ होने मेहनत के बावजूद भी वैसे परिणाम आपको नहीं मिलेंगे जैसे आप चाहते हैं। हालांकि, आपको चिंतित नहीं होना चाहिए 14 अप्रैल के बाद स्थिति सुधरेगी। प्रेम संबंध को लेकर आपका ढुलमुल रवैया अलगाव का कारण बन सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 

मीन राशि 

त्रिग्रही युति आपकी ही राशि में बनी हुई है। इस युति के चलते आपको वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, छोटी बातें भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती हैं। इस दौरान निवेश करना या नई चीजें खरीदने से पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। सेहत की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। आपकी लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग फिर से आपको परेशान कर सकता है। करियर के क्षेत्र में आप मेहनत तो खूब करेंगे, लेकिन उचित परिणाम न मिलने से निराश हो सकती है। मीन राशि के लोगों को गलत संगति से भी बचकर रहना होगा नहीं तो धन और मान-सम्मान की हानि हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

माता के इस चमत्कारी मंदिर में 100 साल से लगातार जल रही है अखंड ज्योति, चमत्कार देख अंग्रेज भी हुए थे दंग

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का हुआ गुरु के नक्षत्र में गोचर, 1 से 26 अप्रैल तक धन से भरेगी इन 3 राशियों की तिजोरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।