1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इन 4 चीजों को कभी न रखें खाली, बनते काम भी जाएंगे बिगड़

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की इन 4 चीजों को कभी न रखें खाली, बनते काम भी जाएंगे बिगड़

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 14, 2025 11:28 am IST,  Updated : Feb 14, 2025 11:28 am IST

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : SOCIAL

Vastu Tips: घर से जड़े वास्तु नियमों का पालन करके आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं वास्तु के इन नियमों का अगर आप पालन नहीं करते तो बुरी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में बताया गया है कि घर में कुछ चीजों या पात्रों को खाली रखना बेहद अशुभ होता है। ये चीजें अगर खाली रहती हैं तो आपके जीवन पर इनका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इसी के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे। 

पूजा स्थल का जल पात्र

हिंदू घरों में पूजा स्थल पर जल का पात्र भी रखा जाता है। माना जाता है कि इस जल के कलश में देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए जल के इस पात्र को कभी भी आपको खाली नहीं करना चाहिए। खाली करते हैं तो तुरंत शुद्ध जल से इसे फिर भर देना चाहिए। अगर आप इसे खाली रखते हैं, तो देवी देवताओं की नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

बाल्टी को न रखें खाली 

वास्तु के अनुसार बाथरूम में रखी बाल्टी को भी खाली नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह से नकारात्मकता आपके घर परिवार में आ सकती है। इसमें हमेशा आपको पानी रखना चाहिए। माना जाता है कि, अगर आप खाली पानी की बाल्टी को देखकर घर से बाहर निकलते हैं तो आपके काम बिगड़ सकते हैं। वहीं वास्तु में बताया गया है कि बाल्टी का रंग नीला या आसमानी होना चाहिए। इन बातों का ध्यान अगर आप रखते हैं तो लाभ आपको प्राप्त होता है। 

अन्न के पात्र को न रखें खाली 

किचन में अन्न के कई पात्र होते हैं जैसे- चावल, आटा, दाल के। इन पात्रों को भी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। अन्न का भंडार अगर खाली रहता है तो जीवन में आपका विकास बाधित हो सकता है। वहीं धन का भंडार भरा रहने से सकारात्मक ऊर्जा आपको प्राप्त होती है और जीवन में सफलता की सीढ़ियां आप चढ़ते हैं। 

तिजोरी को कभी न रखें खाली 

वास्तु के अनुसार तिजोरी को भी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। धन के भंडार का खाली होना अशुभ माना जाता है। इसके कारण माता लक्ष्मी आप से नाखुश हो सकती हैं। इसलिए कम मात्रा में ही सही लेकिन धन तिजोरी में अवश्य रखें। तिजोरी में धन बना रहता है तो आपको भी आर्थिक लाभ समय-समय पर मिलता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Rahu-Budh Yuti: फरवरी में राहु-बुध की होगी युति, इन 3 राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता

महाशिवरात्रि पर इन 5 मंदिरों के दर्शन करना बेहद शुभ, किसी एक में किया जलाभिषेक तो दूर हो जाएंगे कष्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।