1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar Rashifal: शुक्र करेंगे अपने मित्र शनि की राशि में गोचर, 13 जनवरी के बाद किस्मत देगी इन 3 राशियों का साथ

Shukra Gochar Rashifal: शुक्र करेंगे अपने मित्र शनि की राशि में गोचर, 13 जनवरी के बाद किस्मत देगी इन 3 राशियों का साथ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 09, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 12:28 pm IST

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह 13 जनवरी 2026 को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के गोचर से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Shukra Gochar- India TV Hindi
शुक्र गोचर 2026 Image Source : INDIA TV

Shukra Gochar Rashifal: भौतिक सुख और रचनात्मकता के कारक ग्रह शुक्र 13 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। शुक्र की बदली हुई स्थिति के चलते राशिचक्र की 3 राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा और धन-धान्य के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी इन राशियों को प्राप्त होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

शुक्र ग्रह आपकी ही राशि के स्वामी हैं और मकर राशि में गोचर के दौरान आपके भाग्य भाव में स्थित होंगे। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को भाग्य भरपूर सहयोग देगा। आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं और करियर के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों को धन लाभ भी शुक्र गोचर के बाद मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर लोग आपकी बातों को सुनना पसंद करेंगे और आपकी ख्याति भी इस दौरान बढ़ सकती है। 

तुला राशि 

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर खुशियां लेकर आ सकता है। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और उनका सहयोग आपको जीवन के हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। भाग्य भी इस दौरान आपका भरपूर साथ देगा। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां पा सकते हैं। गुरुजनों का भी इस राशि के लोगों को सहयोग मिलेगा। कुछ लोग इस दौरान भूमि-भवन या वाहन खरीद सकते हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लाभ भाव में शुक्र का गोचर होगा। शुक्र के प्रभाव से आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कारोबारियों को इस दौरान बड़ी डील मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर आएगी। धन प्राप्त करने के अतिरिक्त स्रोत मीन राशि के जातकों को मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kalashtami 2026: रोग, भय और जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर, कालाष्टमी के दिन इस विधि से करें शिव जी के रौद्र रूप की उपासना

मकर संक्रांति-षटतिला एकादशी एक साथ: एकादशी व्रत में चावल वर्जित, लेकिन संक्रांति पर खिचड़ी जरूरी! ऐसे में क्या करें श्रद्धालु?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।