Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह 2 मार्च के दिन कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर जाएंगे। शुक्र ग्रह के इस गोचर सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा और किन राशियों को शुक्र के गोचर के दौरान थोड़ा सतर्क रहना चाहिए आइए विस्तार से जानते हैं।
शुक्र का यह गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। शुक्र के इस गोचर से आपको रातों को आराम मिलेगा। कविता लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार और संतान का सुख मिलेगा। इसके अलावा धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी और लेकिन इस दौरान किसी और से मदद की अपेक्षा न रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। लिहाजा शुक्र के शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- घर की महिला अपने हाथों से, घर से दूर कहीं वीराने में घर की धूल दबाएं और गाय की सेवा करें।
शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपको अथाह धन लाभ होगा और आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। लेकिन इस दौरान आपके स्वभाव में बार-बार बदलाव आ सकते हैं। आपको बचपन की कोई बात याद आ सकती है। इस दौरान आप दूसरों से छिपाकर काम करने की कोशिश करेंगे। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- मन्दिर में इत्र का दान करें। साथ ही रूमाल में हल्की-सी परफ्यूम की खुशबू लगाकर अपने पास रखें।
शुक्र का यह गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपका करियर बेहतर बनेगा। पिता के व्यापार में धन लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही पैसों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपको अपने कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अतः शुक्र की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिये- मन्दिर में दही का दान करें और संभव हो तो दही या दही से बनी चीज़ें खाएं।
शुक्र आपके नवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। शुक्र के इस गोचर से आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और 26 मार्च तक आपको पैसों की तंगी नहीं होगी। लेकिन मेहनत जारी रखें और व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचें। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल पर जाना आपके लिये शुभ फलदायी होगा। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- मिट्टी के नीचे एक बर्तन में शहद भरकर दबाएं।
शुक्र का यह गोचर आपके आठवें घर में होगा। जन्म पत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आयु से है। शुक्र के इस गोचर से आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आप दूसरों से कही अपनी बात का मान रखेंगे और अपना वायदा पूरा करेंगे। लेकिन 26 मार्च तक इस बात का ध्यान रखें कि किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें और दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। जीवनसाथी का स्वभाव आपके प्रति कुछ सख्त हो सकता है। अतः इस दौरान उनकी हां में हां मिलाना ही आपके लिये फायदेमंद होगा। लिहाजा शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- प्रतिदिन मंदिर में सिर झुकाएं और ज्वार का दान करें।
शुक्र का यह गोचर आपके सातवें खाने में होगा। जन्म पत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से इस दौरान आपको कई महत्वपूर्ण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी से प्रेम बनाकर रखने और अपनी संतान की पढ़ाई का ख्याल रखने की जरूरत है। 26 मार्च तक के बीच आपका समय बड़े ही सुख से बीतेगा। ब्यूटी प्रोडेक्ट के काम या ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। लिहाजा शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- 26 मार्च तक गन्दे नाले में नीला फूल डालें।
शुक्र आपके छठे घर में गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। शुक्र के इस गोचर से आपके जीवन की गति ठीक बनी रहेगी। कार्यों में दोस्तों का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और आपके भाइयों की तरक्की होगी। लेकिन सन्तान पक्ष से अधिक सुख की आशा न रखें। इस दौरान शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। 26 मार्च तक पहले एक काम को पूरी तरह से खत्म कर लेने के बाद ही दूसरा काम शुरू करेंगे, तो ही शुभ फल प्राप्त होंगे। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- घर की महिला अपने बालों में सोने का या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप
लगाकर रखें।
शुक्र का यह गोचर आपके पांचवें खाने में होगा। जन्म पत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। शुक्र के इस गोचर से संतान पक्ष से लाभ और जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति प्यार बढ़ेगा। साथ ही आपके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। लवमेट के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे, लेकिन उनकी भावनाओं का खास ख्याल रखें। गुरुजनों से अच्छा व्यवहार रखें। अतः शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये- मन्दिर या किसी धर्मस्थल पर दूध का दान करें।
शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। शुक्र के इस गोचर से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। किसी पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। इस दौरान वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है। कार्यों में माता का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- एक डिब्बी में थोड़ा-सा काला सुरमा भरकर जमीन में दबा दें।
शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। शुक्र के इस गोचर से आपको भाई-बहनों से सुख और सहयोग मिलेगा। अब से 26 मार्च तक के बीच किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नया सोच पायेंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहनत जारी रखने से आपके काम पूर्ण रूप से बनेंगे। अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- प्रत्येक स्त्री का सम्मान करें।
शुक्र आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेगा। जन्म पत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। शुक्र के इस गोचर से आजीविका में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस दौरान पशुपालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों को दुगना फायदा होगा। वहीं आपकी संतान और भाइयों की तरक्की इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप अपने गुरु का कितना सम्मान करते हैं। अतः शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- दो सौ ग्राम गाय का घी मन्दिर में दान करें।
शुक्र का यह गोचर आपके पहले स्थान पर, यानि लग्न स्थान पर होगा। जन्म पत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। शुक्र के इस गोचर से आपको संतान का सुख मिलेगा। अगर आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है तो जल्द ही आपके लिये विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। हालांकि विवाहित लोगों को इस दौरान अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। उनसे प्रेम बनाकर रखें। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- सतनाज का दान करें, काली गाय की सेवा करें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद