1. Hindi News
  2. धर्म
  3. विश्वकर्मा पूजा में जरूर शामिल करें इन चीजों को, कारोबार में होगी उन्नति, निखरेगी आपकी योग्यता

विश्वकर्मा पूजा में जरूर शामिल करें इन चीजों को, कारोबार में होगी उन्नति, निखरेगी आपकी योग्यता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 11, 2024 01:08 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 01:08 pm IST

विश्वकर्मा भगवान को प्रथम शिल्पकार माना जाता है। इनकी पूजा से आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। हालांकि, इनकी पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजों को पूजा में शामिल करना चाहिए, आज हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे।

Vishwakarma Puja 2024- India TV Hindi
Vishwakarma Puja 2024 Image Source : SOCIAL

विश्वकर्मा, भगवान ब्रह्मा के पुत्र और प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार माने जाते हैं। विश्वकर्मा जयंती के दिन इनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। खासकर करियर-कारोबार में इनकी पूजा करने से लाभ की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि विश्वकर्मा ने प्राचीन समय में खूबसूरत भवनों, अस्त्र-शस्त्रों आदि का निर्माण किया था। इनकी पूजा आराधना करने से आपको भी करियर और कारोबार के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि विश्वकर्मा भगवान की पूजा में क्या चीजें आपको अवश्य रखनी चाहिए, जिससे विश्वकर्मा पूजन का शुभ फल आपको प्राप्त हो सके। 

विश्वकर्मा पूजा 

विश्वकर्मा जयंती या विश्वकर्मा पूजा के दिन कारीगर अपने उपकरणों, मशीनों आदि की पूजा करते हैं। भारत में कई संस्थानों में इस दिन औजारों का इस्तेमाल नहीं किया जाता, क्योंकि विश्वकर्मा जयंती के दिन इन मशीनों और औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन विधि-विधान से विश्वकर्मा भगवान के साथ ही औजारों की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए अब जान लेते हैं कि इस दिन विश्वकर्मा पूजा के दौरान आपको किन चीजों को पूजन के में शामिल करना चाहिए। 

विश्वकर्मा पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें

  • विश्वकर्मा पूजा के भगवान विश्वकर्मा की एक तस्वीर
  • सुपारी, अष्टगंध, हल्दी, लौंग, मौली, पीला कपड़ा,जटा वाला नारियल
  • रंगोली या फूल, पूजा स्थान को सजाने के लिए
  • दीपक, घी या तेल
  • धूपबत्ती या अगरबत्ती के लिए
  • पूजा के लिए फूल, पत्ते, और फल
  • प्रसाद के लिए मिष्ठान 
  • अक्षत, आम की लकड़ी, दही, हवन सामग्री (अगर हवन करने वाले हैं)
  • पूजा के लिए एक थाली या प्लेट

विश्वकर्मा जयंती के दिन आप घर पर भी विश्वकर्मा भगवान की पूजा आराधना कर सकते हैं, और साथ ही अपने कार्यस्थल पर भी पूजा कर सकते हैं। इस दिन आप कार्यस्थल पर अपने औजरों की पूजा करके भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करना आपकी रचनात्मकता और योग्यता को भी बढ़ाता है। करियर के क्षेत्र में आपको जो परेशानियां आ रही हैं वो भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा से दूर हो सकती हैं। 

विश्वकर्मा पूजा विधि

भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करने के लिए आपको सबसे पहले पूजा स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इसके बाद पुष्प, चंदन, रोली, अक्षत उन्हें अर्पित करना चाहिए। तत्पश्चात धूप, दीप दिखाकर विश्वकर्मा भगवान का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद विश्वकर्मा चालीसा, का पाठ आप कर सकते हैं। अंत में आरती करने चाहिए और भगवान को मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। पूजा के अंत में प्रसाद का वितरण आपको पूजा में शामिल सभी लोगों में करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

पितृ पक्ष के दौरान इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, तृप्त होगी पितरों की आत्मा, सौभाग्य में होगी वृद्धि

इस बार नवरात्रि में माता दुर्गा की क्या है सवारी? जानें इसका प्रभाव शुभ होगा या अशुभ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।