सावन का महीना चल रहा है इस बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति प्रेमानंद महाराज से पूछ रहा है कि कई लोग ऐसा कहते हैं कि भगवान शिव भांग पीते हैं तो हम भी ऐसा कर सकते हैं। इस पर प्रेमानंद महाराज ने समझाते हुए कहा कि भगवान शिव ने तो विष भी पिया था तो क्या आप पी सकते हैं, शिव तो गले में नाग धारण करते हैं क्या आप कर सकते हैं। शिव तो शिव हैं उनके जैसा कोई और नहीं। नशे जैसी चीजों में भगवान को मत लाओ वो परमात्मा हैं।
आगे प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि शिव जी ने तो हलाहल जहर पिया फिर आप भी एक बूंद पीकर दिखाओ। समुद्र मंथन में जो पहला विष निकला भगवान शिव ने पिया। शिव जी ने कोबरा को गले में डाला है एक बार उससे कटवाकर दिखाओ। शिवजी ने गंगा धारण की हैं एक बाल्टी पानी धारण करके दिखाओ। शिव जी कभी भांग नहीं खाते बल्कि मंत्रों के द्वारा विजया शब्द से उनका अभिषेक किया जाता है। शिव जी के ऊपर जहर का फल चढ़ता है धतूरा का। आगे महाराज जी कहते हैं कि लोग कहते हैं कि भगवान शिव चिलम पीते हैं लेकिन ऐसा कहीं नहीं लिखा है ये सब मन के विलास हैं। इसलिए नशे जैसी चीजों में भगवान को मत लाओ वो परमात्मा हैं।
यह भी पढ़ें:
अगस्त में ये तीन ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, 4 राशि वालों को होगा नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त लाभ